होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रजत शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, छिने ये सभी अधिकार

रजत शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, छिने ये सभी अधिकार

इंडिया टीवी’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के खिलाफ 'दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ' (DDCA) में इन दिनों घमासान छिड़ा हुआ है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘इंडिया टीवी’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के खिलाफ 'दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ' (DDCA)  में इन दिनों घमासान छिड़ा हुआ है। ‘DDCA’ प्रेजिडेंट रजत शर्मा की कार्यशैली के विरोध में ‘DDCA’ के 16 डायरेक्टर्स में से 10 डायरेक्टर्स ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ये सभी 10 डायरेक्टर्स रजत शर्मा के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। इसके बाद ‘DDCA’ डायरेक्टर्स ने रजत शर्मा को संस्था के प्रेजिडेंट के रूप में मिलीं सारी पॉवर्स वापस ले ली हैं। कुछ दिनों पहले यह मामला तब उछला था, जब आईपीएल के दौरान तीन-चार डायरेक्टर्स को आर्म बैंड न पहनने के कारण भोजन से वंचित कर दिया गया था।

इसके बाद रविवार को रजत शर्मा के खिलाफ डायरेक्टर्स ने एक बैठक की थी। बैठक के दौरान रजत शर्मा के खिलाफ एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कराए गए थे। जिन सदस्यों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये, उनमें विनोद तिहारा, राजन मनचंदा, संजय भारद्वाज, आलोक मित्तल, अपूर्व जैन, एसएन शर्मा, सुधीर अग्रवाल और नितिन गुप्ता शामिल थे।

तिहारा और पूर्व क्रिकेटर भारद्वाज शुरुआत से ही रजत शर्मा के विरोधी रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें रजत शर्मा के कामकाज का तरीका पसंद नहीं है। तिहारा को सचिव पद से निलंबित किया गया था और उन्होंने इसके ख़िलाफ़ अदालत का दरवाजा भी खटखटाया गया था हालांकि, निदेशक मंडल में सरकार के प्रतिनिधि गौतम गंभीर सहित आठ अन्य ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किये थे। बाद में बहुमत से पारित इस प्रस्ताव में लिखा गया था कि  ‘DDCA’ के दैनिक कामकाज के लिए दो जुलाई 2018 को निदेशक मंडल ने अध्यक्ष को जो शक्तियां दी थी, उन्हें वापस लिया जाता है और सभी फैसले शीर्ष परिषद करेगी।

इसके अलावा निदेशक मंडल ने चीफ ऑपरेशन ऑफिसर (COO) जीआर सक्सेना को तुरंत प्रभाव से पद से हटाने का प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। गौरतलब है कि रजत शर्मा पिछले साल जुलाई में ‘DDCA’ के प्रेजिडेंट चुने गए थे। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर मदन लाल को 517 वोट से हराकर ये कुर्सी हासिल की थी।


टैग्स रजत शर्मा आईपीएल दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ डीडीसीए विनोद तिहारा
सम्बंधित खबरें

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

3 minutes ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

8 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

10 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

6 hours ago