होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सीनियर न्यूज एंकर रीमा पाराशर का DD News में ‘कद’ बढ़ा

सीनियर न्यूज एंकर रीमा पाराशर का DD News में ‘कद’ बढ़ा

रीमा पाराशर ढाई साल से ज्यादा समय से दूरदर्शन के साथ जुड़ी हुई हैं। अभी तक यहां कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहीं रीमा पाराशर डीडी न्यूज की पहल ‘क्या बोले भारत’ पर निकली हुई हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार और ‘डीडी न्यूज‘ (DD News) में सीनियर एंकर रीमा पाराशर का यहां ‘कद’ बढ़ गया है। दरअसल, ‘डीडी न्यूज‘ ने अब उन्हें सीनियर कंसल्टिंग एडिटर के पद पर प्रमोट किया है।

रीमा पाराशर ढाई साल से ज्यादा समय से दूरदर्शन के साथ जुड़ी हुई हैं। अभी तक यहां कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहीं रीमा पाराशर के पास एंकरिंग के साथ-साथ राजनीतिक और प्रमुख इवेंट्स को कवर करने की जिम्मेदारी भी है। 

रीमा पाराशर दूरदर्शन पर शाम पांच बजे ‘5 की पंचायत' होस्ट करती हैं। चुनावों के मद्देनजर फिलहाल वह डीडी न्यूज की पहल ‘क्या बोले भारत’ पर निकली हुई हैं। बता दें कि दूरदर्शन से पहले रीमा पाराशर हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक ’ (AajTak ) में दस 10 साल तक डिप्टी एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। 

मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली रीमा पाराशर को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 26 साल का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1997 में वरिष्ठ पत्रकार नलिनी सिंह के लोकप्रिय शो ‘आंखों देखी’ से की थी। 

इसके बाद यहां से अलविदा कहकर उन्होंने वर्ष 2001 में ‘सहारा समय’ के साथ नई पारी शुरू की। यहां वह बीजेपी और सरकार कवर करने के साथ-साथ प्राइम टाइम शो करती थीं। करीब छह साल यहां अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने यहां से बाय बोल दिया और वर्ष 2007 में ’आजतक’ से जुड़ गईं। वर्ष 2017 तक यानी करीब दस साल बतौर एसोसिएट एडिटर उन्होंने यहां अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम दिया।

इसके बाद कुछ समय तक वह जी हिन्दुस्तान में भी रहीं। 2018 में रीमा पाराशर ने ’इंडिया न्यूज’ जॉइन के साथ अपना नया सफर शुरू किया। इस चैनल में वह डिप्टी एडिटर के तौर पर कार्यरत थीं और एंकरिंग के साथ-साथ प्रमुख इवेंट्स कवर करती थीं। इसके बाद ’इंडिया न्यूज’ को अलविदा कहकर उन्होंने ’डीडी न्यूज’ के साथ नई शुरुआत की थी।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो रीमा पाराशर ने ‘दिल्ली विश्वविद्यालय’ से मास कम्युनिकेशन में बीए (ऑनर्स) किया है।


टैग्स पत्रकार दूरदर्शन डीडी न्यूज डीडी सीनियर कंसल्टिंग एडिटर रीमा पाराशर वरिष्ठ सलाहकार संपादक
सम्बंधित खबरें

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 hour ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

15 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

15 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

22 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago