होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार से जुड़े इस मामले में कोर्ट ने सलमान खान को भेजा समन, पांच अप्रैल को किया तलब

पत्रकार से जुड़े इस मामले में कोर्ट ने सलमान खान को भेजा समन, पांच अप्रैल को किया तलब

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई की अंधेरी मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने सलमान खान को आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत अपराध के लिए तलब किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई की अंधेरी मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने पत्रकार अशोक पांडे के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में सलमान खान को पांच अप्रैल को पेश होने के लिए समन जारी किया है। कोर्ट ने सलमान खान को आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत अपराध के लिए तलब किया है।

बता दें कि पत्रकार अशोक पांडे ने सलमान खान और उनके सहयोगियों के खिलाफ धमकी, दुर्व्यवहार और गालीगलौज करने समेत कई आरोपों में मुंबई के अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट (Metropolitan Magistrate Court) में शिकायत दर्ज कराई थी।

अपनी शिकायत में पांडे का कहना था कि 24 अप्रैल 2019 को वह कैमरामैन सैयद इरफान के साथ अपनी कार से कांदिवली से जुहू जा रहे थे। यहां उन्होंने सलमान खान को दो सुरक्षाकर्मियों के साथ साइकिल चलाते हुए देखा। पांडे के अनुसार उन्होंने दोनों सुरक्षाकर्मियों से अनुमति लेकर अपने मोबाइल से सलमान का विडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर सलमान ने अपने सुरक्षाकर्मियों के जरिये उन्हें ऐसा करने से मना किया। इस दौरान उनकी सुरक्षाकर्मियों से बहस हो गई। इसके बाद सलमान के बॉडीगार्ड ने कैमरामैन को धक्का भी मारा।

इस बीच सलमान खुद आए और उन्होंने पांडे के हाथ से मोबाइल छीन लिया। इससे नाराज पांडे ने जब 100 नंबर डायल किया तो उनका मोबाइल वापस कर दिया गया। इसके बाद पांडे ने मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

इस घटना के करीब दो महीने बाद डीएन नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने यह कहते हुए केस बंद कर दिया था कि इस मामले में किसी तरह का अपराध नहीं बनता है। पांडे के अनुसार, इस दौरान सलमान खान की तरफ से जोहैब नामक व्यक्ति ने फोन कर मामले में समझौता करने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद पांडे ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए गुहार लगाई थी कि इस मामले में पुलिस को जांच का आदेश दिया जाए और आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्यवाही की जाए।


टैग्स मारपीट न्यूज चैनल सलमान खान बदसलूकी टीवी पत्रकार अशोक पांडे समन
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

11 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago