होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'इंडिया टीवी' ने इस वजह से कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

'इंडिया टीवी' ने इस वजह से कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने देश के जाने-माने वरिष्‍ठ पत्रकार और इंडिया टीवी के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा पर निशाना साधा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने देश के जाने-माने वरिष्‍ठ पत्रकार और इंडिया टीवी के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा पर निशाना साधा है और उनके द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। 

बता दें रागिनी नायक ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर किए हैं और रजत शर्मा पर आरोप लगाया है कि रजत शर्मा ने उन्‍हें लाइव कार्यक्रम में गाली दी है।

रागिनी ने अपनी पोस्‍ट में लिखा है कि "पहला वीडियो मेरे संज्ञान में लाया गया है इसमें रजत शर्मा ने ऑन एयर मुझे एक गाली देते हुए नजर आ रहे हैं। मैंने फैक्‍ट चेक किया है और चैनल से इसी वीडियो का Raw Footage (दूसरा वीडियो) निकाला। उन्‍होंने आगे लिखा पत्रकारिता का इससे गिरा हुआ स्‍तर क्‍या होगा? कोई जवाब है आपके पास...?"

हालांकि कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक के इस ट्वीट के बाद वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा को एक्स पर ट्रोल किया जाने लगा। कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने रागिनी नायक के इस दावे को और आगे बढ़ाया। पवन खेड़ा ने ट्वीट किया, “यह अत्यंत निंदनीय है कि एक महिला नेत्री से एक वरिष्ठ संपादक इस तरह के अपशब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। रजत शर्मा, आप इस बारे में क्या कहेंगे?”

 

इसके बाद, जयराम रमेश ने इस पर लिखा, “रजत शर्मा एक प्रसिद्ध मीडिया व्यक्तित्व हैं। उनके अपने राजनीतिक झुकाव हैं, लेकिन कांग्रेस की एक प्रमुख प्रवक्ता, जो एक महिला हैं, के लिए इस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। इस मामले में बिना शर्त सार्वजनिक माफी की तत्काल आवश्यकता है।”

वहीं, इस मामले में 'इंडिया टीवी' की ओर से चैनल की लीगल हेड रितिका तलवार ने एक पोस्ट कर रजत शर्मा का बचाव किया और उन पर लगे आरोप को झूठा बताया है। साथ ही पत्रकार रजत शर्मा की ओर से कांग्रेस नेता रागिनी नायक, पवन खेड़ा और जयराम रमेश को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। 

रितिका तलवार ने ओपेन लेटर में लिखा है, ''मैं आपको भारत के सबसे सम्मानित पत्रकार और टेलीविजन एंकर रजत शर्मा की ओर से लिख रही हूं, जो चार दशकों से भी अधिक समय से इस पेशे में हैं और उनकी विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा बहुत अधिक है। रजत शर्मा ऑन एयर और ऑफ एयर दोनों जगह अपने सुसंस्कृत और सभ्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। दुनिया भर के टेलीविजन दर्शक उनकी विनम्र और सौम्य एंकरिंग शैली की सराहना करते हैं।'' 

रितिका तलवार ने आगे लिखा, ''हमने सोशल मीडिया पर आपके पोस्ट देखे हैं, जहां आपने रजत शर्मा पर ऑन एयर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। आपके द्वारा आपके पोस्ट में लगाए गए आरोप बिल्कुल झूठे हैं और उनका कोई आधार नहीं है। वे दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक हैं और स्पष्ट रूप से फर्जी खबर है। आपने प्रतिष्ठि व्यक्ति पर झूठा आरोप लगाकर सार्वजनिक शालीनता की सभी सीमाओं का उल्लंघन किया है। हम इस पर आगे की कार्रवाई करने के लिए कानूनी सलाह ले रहे हैं।''

रितिका तलवार आगे लिखती हैं, ''इस बीच, हमें पता चला है कि आप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का प्रस्ताव देकर और एक बार फिर से वही निराधार, झूठी और अपमानजनक खबर प्रसारित करके झूठी कहानी को और बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। हम आपको चेतावनी देते हैं कि आप ऐसा मत कीजिए। हम फिर से दोहराते हैं कि रजन शर्मा ने निजी या सार्वजनिक जीवन में कभी भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं किया है। आपके द्वारा गैर-मौजूद और काल्पनिक बातों से निकाले गए निष्कर्ष अपने आप में मानहानिकारक हैं। हमारे पास कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार है।''

 


टैग्स रजत शर्मा कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक
सम्बंधित खबरें

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी : नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

54 minutes ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

11 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

14 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

14 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

22 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

14 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

21 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

11 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

21 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago