होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कांग्रेस ने TV चैनल्स के संपादकों से किया ये अनुरोध
कांग्रेस ने TV चैनल्स के संपादकों से किया ये अनुरोध
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी नए फैसले की जानकारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में इन दिनों आत्ममंथन का दौर चल रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस ने अगले एक महीने तक किसी भी डिबेट शो में अपने प्रवक्ताओं को न भेजने का निर्णय लिया है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी है। इस ट्वीट में उन्होंने बताया है कि अगले एक महीने तक कांग्रेस प्रवक्ता किसी भी टीवी डिबेट में शामिल नहीं होंगे। इसके साथ ही उन्होंने सभी मीडिया चैनल्स और उनके संपादकों से अपने शो पर कांग्रेस प्रवक्ताओं को शामिल नहीं करने का अनुरोध भी किया है।
.@INCIndia has decided to not send spokespersons on television debates for a month.
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) May 30, 2019
All media channels/editors are requested to not place Congress representatives on their shows.
माना जा रहा है कि कांग्रेस ने यह निर्णय इसलिए लिया है कि इन दिनों राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश को लेकर मीडिया में जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उन पर विराम लगाया जा सके। इसके अलावा ये भी हो सकता है कि पार्टी कुछ समय तक मीडिया से दूर रहकर अपनी रणनीति में किसी तरह का बदलाव करने की कुछ प्लानिंग कर रही हो।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व समाजवादी पार्टी ने अपने सभी पार्टी प्रवक्ताओं का मनोनयन समाप्त कर दिया था और मीडिया चैनल्स से कहा था कि सपा का पक्ष रखने के लिए पार्टी के किसी भी पदाधिकारी को आमंत्रित न किया जाए। इससे पहले राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी चुनाव के दौरान प्रमुख विपक्षी नेताओं को पत्र लिखकर टीवी डिबेट में शामिल न होने का आग्रह किया था।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स कांग्रेस डिबेट शो टीवी चैनल्स चुनाव 2019 रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस प्रवक्ता