होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोना से स्वर्गवासी हुए पत्रकारों के परिजनों के लिए यूपी सरकार की बड़ी सहायता राशि

कोरोना से स्वर्गवासी हुए पत्रकारों के परिजनों के लिए यूपी सरकार की बड़ी सहायता राशि

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना काल के दौरान जान गंवाने वाले 53 पत्रकारों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना काल के दौरान जान गंवाने वाले 53 पत्रकारों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर ये चेक पीड़ित परिवारों को सौंपे। बीजेपी इस दिन को सुशासन दिवस के तौर पर मनाती है।

कार्यक्रम के दौरान, सीएम योगी ने सहायता राशि के तौर पर कुल 5.30 करोड़ रुपए के चेक वितरित किए। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने कोविड काल में दिवंगत लोगों के परिजनों को हर जरूरी मदद का संकल्प दोहराया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन हम सबके के लिए भावुक क्षण है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया पिछले 3 सालों से इस सदी की सबसे बड़ी महामारी की चपेट में रही है।   कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों के बीच भी पत्रकारों ने जिस प्रकार समाज को जागरूक किया और व्यवस्था की कमियों को सकारात्मक भाव के साथ प्रकट किया, वह सराहनीय है।

इस दौरान केंद्र और यूपी सरकार के कोरोना प्रबंधन की पूरी दुनिया ने तारीफ भी की। सीएम ने कहा कि जहां पूरी दुनिया कोरोना की वजह से त्रस्त हो गई थी वहां भारत में पीएम मोदी के नेतृत्व में टीम वर्क के चलते कोरोना पर कंट्रोल पाया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में 103 मान्यता प्राप्त पत्रकार इस बीमारी की चपेट में आए और उनकी जान चली गई, जिसके बाद उनके परिवारों के सामने भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई थी। प्रदेश सरकार ने इन सभी दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की।

सीएम योगी ने कहा कि इससे पहले पिछले साल जुलाई में 50 दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई थी, जिसके बाद अब बाकि 53 पत्रकारों को भी सहायता राशि दी गई है।


टैग्स पत्रकार यूपी सरकार कोरोना सहायता राशि
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

3 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

7 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

18 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

55 minutes ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago