होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee Media में इस बड़े पद से मनोज जग्यासी ने दिया इस्तीफा
Zee Media में इस बड़े पद से मनोज जग्यासी ने दिया इस्तीफा
'जी मीडिया' से पहले जग्यासी 'जी एंटरटेनमेंट' में एग्जिक्यूटिव क्लस्टर हेड (रेवेन्यू हेड) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (Zee Media Corporation Ltd) में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) मनोज जग्यासी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह करीब पौने दो साल से इस कंपनी में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
जग्यासी जुलाई 2020 में एग्जिक्यूटिव क्लस्टर हेड (सेल्स) के तौर ‘ZMCL’ में शामिल हुए थे। उन्हें अप्रैल 2021 में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर प्रमोट किया गया था। इससे पहले वह ‘जी एंटरटेनमेंट’ में एग्जिक्यूटिव क्लस्टर हेड (रेवेन्यू हेड) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे रहे थे। उन्होंने 2017 में नेशनल सेल्स हेड के रूप में Zee Unimedia Ltd के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी।
सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, जग्यासी इन दिनों कंपनी में नोटिस पीरियड पर काम कर रहे हैं। यह भी पता चला है कि ‘न्यूज नेशन’ के पूर्व प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) अभय ओझा ‘जी मीडिया‘में शामिल हो रहे हैं और उनके जग्यासी की जगह लेने की संभावना है। इस बारे में ‘जी मीडिया‘ की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।
करीब दो दशक के अपने करियर में जग्यासी ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) और ‘न्यूज नेटवर्क’ (TV18) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
टैग्स चीफ रेवेन्यू ऑफिसर मनोज जग्यासी जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड सीआरओ मुख्य राजस्व अधिकारी