होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चेतन भगत ने कुछ यूं किया राहुल कंवल पर कटाक्ष, लोगों ने बनाया निशाना

चेतन भगत ने कुछ यूं किया राहुल कंवल पर कटाक्ष, लोगों ने बनाया निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू की दौड़ में अब ‘आजतक’ भी शामिल हो गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू की दौड़ में अब ‘आजतक’ भी शामिल हो गया है। ‘आजतक’ ने वाराणसी के घाट पर मोदी के मन की बात को जनता तक पहुंचाया। राहुल कंवल, श्वेता सिंह और अंजना ओम कश्यप ने पीएम से सवाल पूछे। इस इंटरव्यू की खूब चर्चा हो रही है, क्योंकि यह सामान्य इंटरव्यू से हटकर था। ‘आजतक’ के पत्रकार कभी घाट की सीढ़ियों पर टहलते हुए तो कभी नदी में तैरते क्रूज़ में पीएम का मन टटोलते रहे। हालांकि, ये बात अलग है कि सवालों में तीखापन यहां भी नदारद था। राहुल कंवल ने ज़रूर एक-दो सवाल ऐसे पूछे, जिसने मोदी को क्षणभर के लिए अहसज किया, वरना श्वेता सिंह और अंजना ओम कश्यप के सवाल सवाल कम तारीफ ज्यादा लगे। सोशल मीडिया पर भी इस इंटरव्यू को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे ‘स्क्रिप्टेड’ करार दे रहे हैं।

राहुल कंवल ने जब अपने ट्विटर हैंडल पर इंटरव्यू के बारे में लिखा तो उन्हें भी मिलीजुली प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने ट्वीट किया ‘बिना कोई स्क्रिप्ट, बिना कोई बंदिश, तमाम सवालों पर प्रधानमंत्री @narendramodi ने दिए खुल कर जवाब...नोटबंदी, बेरोज़गारी, काला धन, किसानों की हालत, विनिवेश, राफेल, साध्वी प्रज्ञा के साथ और भी बहुत से मुद्दे सभी पर बोले पीएम’। राहुल के इस ट्वीट पर सैंकड़ों कमेंट आये, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हुई लेखक भगत के कमेंट को लेकर। चेतन ने राहुल को बधाई तो दी, लेकिन ‘सेटिंग’ शब्द इस्तेमाल करके कटाक्ष भी कर गए। उन्होंने लिखा, ‘वाह राहुल बहुत अच्छे, और बहुत अच्छी सेटिंग की’।

इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया। rahul #चौकीदार नामक यूजर ने लिखा, ‘सेटिंग तो आपकी भी थी, तभी तो डांस रियलिटी शो के जज बने घूम रहे थे’। इसी तरह संदीप कुमार ने कहा ‘नाचना आता नहीं और जज बन गए’। वहीं भूमि ने लिखा ‘आप और केजरीवाल इंजीनियरिंग के खलनायक हैं’। वैसे, राहुल कंवल के ‘बिना स्क्रिप्ट वाला इंटरव्यू’ को लेकर लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई की। बिपिनकुमार भारतीय नामक यूजर ने राहुल से पूछा ‘बिना स्क्रिप्ट वाला मतलब..? क्या पहले के इंटरव्यू स्क्रिप्ट वाले थे?’ ऐसे ही ‘Aamir आमिर’ ने लिखा, ‘बिना स्क्रिप्ट इंटरव्यू? असम्भव’। प्रकाश सिंह तो कुछ ज्यादा ही आगे निकल गए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘तुम्हारे पास कांग्रेस की दी हुई स्क्रिप्ट जरूर थी। आपने कांग्रेस के झूठे आरोप पर प्रधानमंत्री से सवाल पूछा। कभी पप्पू को भी ऐसे तीखे सवाल पूछो’। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने तो इस बात पर भी सवाल उठा डाले कि आखिर पीएम रवीश जैसे पत्रकारों को इंटरव्यू क्यों नहीं देते।


टैग्स आजतक राहुल कंवल नरेंद्र मोदी चेतन भगत
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

4 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

8 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

19 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

4 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 hours ago