होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर BYJU’S से जुड़ीं प्रत्यूषा अग्रवाल

इस बड़े पद पर BYJU’S से जुड़ीं प्रत्यूषा अग्रवाल

बायजूस से पहले प्रत्यूषा अग्रवाल 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ में बतौर चीफ कंज्यूमर ऑफिसर और डाटा ऑफिसर अपनी भूमिका निभा रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश की दिग्गज एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी ‘बायजूस’ (BYJU’S) ने प्रत्यूषा अग्रवाल को चीफ बिजनेस ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया है। वह यहां ‘अर्ली लर्न वर्टिकल’ (Early Learn Vertical) का नेतृत्व करेंगी। Early Learn Vertical का उद्देश्य 4-8 साल के बच्चों के लिए डिजिटल, फिजिकल और लाइव कक्षाओं में व्यक्तिगत और इंटरैक्टिव लर्निंग प्रोग्राम पेश करना है।

इस बारे में ‘बायजूस‘ के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मृणाल मोहित का कहना है, ‘BYJU'S में अर्ली लर्न बिजनेस का नेतृत्व करने के लिए हम अपने साथ प्रत्यूषा को लेकर खुश हैं। उन्होंने 20 से अधिक वर्षों तक उल्लेखनीय ब्रैंड्स के साथ काम किया है और उनके पास विभिन्न बिजनेस और सेक्टर्स में काम करने का विशाल अनुभव है। अपने बिजनेस को और ज्यादा मजबूती देने के साथ-साथ बायजूस के लिए उनके विजन को हासिल करने में उन्हें सपोर्ट करने को लेकर हम काफी खुश हैं।’

वहीं, अपनी नई नियुक्ति के बारे में अग्रवाल का कहना है, ‘ मैं बायजूस में शामिल होने और उस टीम के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, जो देश में एक समान शिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए उत्साहित है।  बहुत ही कम समय में बायजूस ने देश में शिक्षा के परिदृश्य में क्रांति ला दी है और मैं इस यात्रा के मूल में शुरुआती शिक्षार्थियों (early learners) को रखने के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।’

बता दें कि प्रत्यूषा अग्रवाल को FMCG, कंसल्टिंग, इंश्योरेंस और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट सेक्टर्स की कंपनियों के साथ काम करने का 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ को जॉइन करने से पहले प्रत्यूषा अग्रवाल ‘Tata UniStore’ के साथ बतौर मार्केटिंग हेड जुड़ी हुई थीं। इससे पहले वह ‘स्टार इंडिया’ (Star India) में वाइस प्रेजिडेंट (ब्रैंड स्ट्रेटजी) के पद पर भी काम कर चुकी हैं।

प्रत्यूषा ने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया है। प्रत्यूषा ने वर्ष 2002 में ‘हिन्दुस्तान यूनिलीवर’ (Hindustan Unilever) में एरिया सेल्स मैनेजर (पर्सनल प्रॉडक्ट) के पद से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। वह ‘पेप्सोडेंट’ (Pepsodent) की ब्रैंड मैनेजर और ‘सनसिल्क’ (Sunsilk) की रीजनल ब्रैंड मैनेजर भी रह चुकी हैं। ‘हिन्दुस्तान यूनिलीवर को छोड़ने के बाद प्रत्यूषा ने ‘Market Gate Consulting’ में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट के पद पर भी काम किया और वह ‘HDFC Life’ की वाइस प्रेजिडेंट (Marketing and Analytics) भी रह चुकी हैं।


टैग्स जी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड प्रत्यूषा अग्रवाल बायजूस
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

2 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

4 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

6 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

17 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

4 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

42 minutes ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

59 minutes ago