होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी एंकर बोला- खबर निकालने के लिए सोर्स के साथ सोती थीं महिला रिपोर्टर

टीवी एंकर बोला- खबर निकालने के लिए सोर्स के साथ सोती थीं महिला रिपोर्टर

शो के को-होस्ट के साथ ही महिला टीवी होस्ट ने की इस बयान की जमकर आलोचना

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

अमेरिकन एक्टर और फिल्म निर्माता ‘क्लिंट ईस्टवुड’ (Clint Eastwood) की आगामी फिल्म ‘रिचर्ड ज्वैल’ (Richard Jewell) इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म में दिवंगत पत्रकार कैथी स्क्रैग्स (Kathy Scruggs) के जीवन से जुड़े पहलुओं के चित्रण को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, फिल्म में अमेरिक अखबार ‘द अटलांटा-जर्नल संविधान’ (The Atlanta Journal-Constitution) की रिपोर्टर कैथी स्क्रैग्स को गोपनीय जानकारी जुटाने के लिए अपने सूत्रों (सोर्सेज) के साथ सोते हुए चित्रित किया गया है।

इस फिल्म के बारे में ‘फॉक्स न्यूज’ के होस्ट जेसी वॉटर्स (Jesse Watters) ने यह कहकर तहलका मचा दिया है कि इस तरह की घटनाएं सिर्फ फिल्मों या टीवी शो का हिस्सा नहीं है, बल्कि असल जिंदगी में भी यह नियमित रूप से होता है।   

‘द वाशिंगटन पोस्ट’ (The Washington Post) की रिपोर्ट के अनुसार, ‘फॉक्स’ के लाइव शो ‘द फाइव’ (The Five) में जेसी वॉटर्स ने कहा, ‘यह हमेशा से होता है, अली वॉटकिन्स (Ali Watkins) कई सालों तक रिपोर्टर रहीं और वह महत्वपूर्ण खबरें निकालने के लिए करीब चार साल तक अपने सूत्र के साथ सोई थीं।’

वॉटर्स के इस बयान के साथ ही उनकी आलोचना शुरू हो गई है। अमेरिकन टीवी होस्ट ‘एसई कप’ (SE Cupp) ने एक ट्वीट कर वॉटर्स की जमकर खिंचाई की है। इस ट्वीट में उनका कहना है, ‘यह काफी घृणित और आधारहीन आरोप है। फॉक्स को अपनी महिला रिपोर्टर के लिए इसकी निंदा करनी चाहिए।’

यही नहीं, वॉटर्स के को-होस्ट ‘जुआन विलियम्स’ (Juan Williams) ने भी वॉटर्स की आलोचना की है। विलियम्स का कहना है, ‘मुझे आपकी इस बात से आपत्ति है। मुझे नहीं लगता कि अधिकांश महिला रिपोर्टर्स ऐसा करती होंगी।’  इस पर वॉटर्स का कहना था, ‘मैं सभी महिला रिपोर्ट्स के बारे में ऐसा नहीं कह रहा हूं, पुरुष रिपोर्टर्स भी ऐसा करते होंगे। मैं सिर्फ यह कह रहा हूं कि ऐसा होता रहा है और पूर्व में कई बार हुआ है।’ ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ के हवाले से यह भी कहा गया है कि कैथी स्क्रैग्स के अपने सूत्रों के साथ इस तरह के संबंधों के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

'द वाशिंगटन पोस्ट' में छपी इस पूरी स्टोरी को पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। 

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स फॉक्स न्यूज क्लिंट ईस्टवुड कैथी स्क्रैग्स जेसी वॉटर्स महिला रिपोर्टर्स
सम्बंधित खबरें

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

3 minutes ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

8 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

10 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

6 hours ago