होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुभाष चंद्रा को मिला इस बड़े उद्योगपति का 'साथ'
सुभाष चंद्रा को मिला इस बड़े उद्योगपति का 'साथ'
एक ट्वीट कर कहा, एक उद्यमी के रूप में सुभाष चंद्रा का साहस हमेशा शानदार रहा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘एस्सेल ग्रुप’ (Essel Group) के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा को ‘महिंद्रा’ ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का साथ मिला है। आनंद महिंद्रा ने सुभाष चंद्रा के समर्थन में आगे आते हुए उनकी तारीफ में एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने कहा है, ‘जी एंटरटेनमेंट के प्रमोटर को इस तरह का एक झटका (one stumble) आगे बढ़ने से नहीं रोक पाएगा। उनके कदम नहीं डगमगाएंगे।’
इस ट्वीट में आनंद महिंद्रा का यह भी कहना है, ‘सुभाष चंद्रा ने पहले ही भारतीय टेलिविजन का भविष्य देख लिया था और अपने दम पर देश की पहली मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी शुरू की थी। सुभाष चंद्रा का साहस हमेशा से शानदार रहा है और एक झटका उन्हें अपने इरादों से पीछे नहीं कर सकता है। उम्मीद है कि वह इस स्थिति से आसानी से निजात पा लेंगे।’
Subhash Chandra saw the future of Indian Television & single-handedly created the country’s first media & entertainment empire. One stumble will not deter him & his entrepreneurial courage has always been admirable. May he steer his ship to safe harbour..https://t.co/7E8zFfdOZs
— anand mahindra (@anandmahindra) November 22, 2019
बता दें कि एस्सेल ग्रुप इन दिनों वित्तीय संकट से जूझ रहा है। कर्जदाताओं की रकम चुकाने के लिए इस समूह को अपनी मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी 'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ (ZEEl) की हिस्सेदारी बेचने तक का फैसला लेना पड़ा है।
टैग्स सुभाष चंद्रा ट्विटर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड आनंद महिंद्रा