होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यूपी पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार को बताया अपना ‘ब्रैंड एम्बेसडर’

यूपी पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार को बताया अपना ‘ब्रैंड एम्बेसडर’

अपने शो में पुलिसकर्मियों की परेशानियों को उठाने के दौरान उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने जमकर तारीफ की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

यूपी पुलिस का ब्रैंड एम्बेसडर कौन है? यह सवाल यदि आपसे पूछा जाए तो शायद आप कुछ अभिनेताओं के नाम गिना देंगे, क्योंकि आमतौर पर ऐसा ही होता है। जैसे किसी जमाने में अमिताभ बच्चन उत्तर प्रदेश की खूबियां गिनाया करते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।

यूपी पुलिस के ब्रैंड एम्बेसडर एक पत्रकार हैं, खास बात ये है कि उन्हें आधिकारिक तौर पर यह उपाधि नहीं मिली है, बल्कि यूपी पुलिस के मुखिया खुद उन्हें अपना ब्रैंड एम्बेसडर मानते हैं।

दरअसल, ‘नेटवर्क18’ (हिंदी नेटवर्क) के एग्जिक्यूटिव एडिटर अमिताभ अग्निहोत्री पुलिस से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। बाकी मीडिया की तरह वह केवल पुलिस की खामियों को ही उजागर नहीं करते, बल्कि उनकी परेशानियों को भी रेखांकित करते हैं, ताकि सुधार संभव हो सके।

यही वजह है कि जब अपने शो ‘महाबहस’ में अमिताभ अग्निहोत्री ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह से पुलिसकर्मियों के विषय में सवाल-जवाब किये तो सिंह उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके। उन्होंने कहा, ‘अमिताभ जी आप पुलिस के बारे में हमेशा सोचते रहते हैं,आपसे मेरी अक्सर बातचीत होती रहती है। मैं आपको बहुत संवेदनशील समझता हूं। जहां तक हमारी समस्याओं का सवाल है, आपने हम लोगों के लिए बहुत कुछ किया है और मैं आपको अपना ब्रैंड एम्बेसडर समझता हूं।’

दरअसल, उत्तर प्रदेश में बॉर्डर स्कीम 17 लागू की गई है, इसके तहत कोई भी पुलिसकर्मी अपने गृह जनपद के बॉर्डर जिले में तैनात नहीं रहेगा। सरकार के इस फैसले को लेकर पुलिसकर्मियों में रोष है, अमिताभ अग्निहोत्री ने इसी विषय पर अपने 3 अक्टूबर के शो ‘महाबहस’ में चर्चा की।

उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याओं से डीजीपी को रूबरू भी कराया। आमतौर पर मीडिया में पुलिस की दोषपूर्ण कार्यप्रणाली पर ही चर्चा होती है, लेकिन अग्निहोत्री सिक्के के दोनों पहलू देखने में विश्वास रखते हैं। इसीलिए वह लगातार पुलिसकर्मियों की परेशानियों को संबंधित अधिकारियों, मंत्रियों तक पहुंचाते रहते हैं। इसी वजह से वह यूपी पुलिस के अघोषित ब्रैंड एम्बेसडर बन गए हैं।

शो का विडियो आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स यूपी पुलिस अमिताभ अग्निहोत्री डीजीपी ओपी सिंह ब्रैंड एम्बेसडर
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

10 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

10 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

12 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

10 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

11 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

4 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

12 hours ago