होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब ‘भारत एक्सप्रेस’ से जुड़े हेमंत घई, निभाएंगे यह बड़ी भूमिका

अब ‘भारत एक्सप्रेस’ से जुड़े हेमंत घई, निभाएंगे यह बड़ी भूमिका

इससे पहले हेमंत घई करीब 17 साल से ‘सीएनबीसी आवाज’ (CNBC Awaaz) में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

मीडिया वेंचर ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) ने हेमंत घई को न्यूज डायरेक्टर (स्टॉक्स, जनरल मार्केट और बिजनेस सेगमेंट) के पद पर नियुक्त किया है। बता दें कि घई हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ‘सीएनबीसी आवाज’ (CNBC Awaaz) को लॉन्च करने वाली टीम के फाउंडर मेंबर रहे हैं। वह जून 2004 से जनवरी 2021 तक इस चैनल से जुड़े रहे थे।

घई वर्ष 2004 में इस चैनल में ट्रेनी के रूप में शामिल हुए थे और प्रोडक्शन असिस्टेंट, असिस्टेंट प्रड्यूसर, रिसर्च एनालिस्ट, सीनियर रिसर्च एनालिस्ट और एसोसिएट एडिटर होते स्टॉक एडिटर जैसे बड़े पद पर पहुंचे थे।

हेमंत घई ने भारतीय फाइनेंसियल मार्केट्स में विभिन्न सेक्टर्स, स्टॉक्स और अर्थव्यवस्था का विश्लेषण करने में करीब डेढ़ दशक से अधिक का समय बिताया है और पिछले करीब एक दशक से विभिन्न बिजनेस शोज की मेजबानी करने के साथ-साथ कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़ी हस्तियों के इंटरव्यू कर रहे हैं।

मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएट (BCA) हेमंत घई ने आईएमएस देहरादून से एमबीए (मार्केटिंग और फाइनेंस) किया है।

गौरतलब है कि ‘सहारा इंडिया मीडिया’, ‘तहलका मैगजीन’, ‘स्टार न्यूज’ एवं ‘सीएनबीसी-आवाज’ को अपनी सेवाओं और नेतृत्व से नई ऊंचाइयां देने वाले वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने कुछ समय पूर्व ही ‘भारत एक्सप्रेस’ मीडिया समूह की शुरुआत की है। यह मीडिया समूह हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषाओं में टीवी, डिजिटल और अखबार तीनों प्लेटफॉर्म पर जनता को अपनी सेवाएं देगा। उपेन्द्र राय का यह वेंचर टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर देगा। इस समूह के तहत 14 जनवरी 2023 को न्यूज चैनल लॉन्च किया जाना है, जिसमें दीपक चौरसिया जॉइन करने जा रहे हैं। फिलहाल चैनल ड्राई रन पर है।


टैग्स मीडिया चैनल न्यूज डायरेक्टर हेमंत घई भारत एक्सप्रेस
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

11 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

12 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

5 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago