होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर ‘BARC’ इंडिया से जुड़े डॉ. बिक्रमजीत चौधरी

इस बड़े पद पर ‘BARC’ इंडिया से जुड़े डॉ. बिक्रमजीत चौधरी

बिक्रमजीत वर्तमान में ‘डेटामैटिक्स’ (Datamatics) ग्रुप ऑफ कंपनीज में ग्लोबल हेड (Data Science & Advanced Analytics) के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। वह वर्ष 2016 से इससे जुड़े हुए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

देश भर में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने डॉ. बिक्रमजीत चौधरी को मीजरमेंट साइंस और एनालिटिक्स (Measurement Science and Analytics) का चीफ नियुक्त किया है। उन्हें इस पद पर डॉ. डेरिक ग्रे की जगह नियुक्त किया गया है, जिन्होंने कुछ समय पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

बिक्रमजीत वर्तमान में ‘डेटामैटिक्स’ (Datamatics) ग्रुप ऑफ कंपनीज में ग्लोबल हेड (Data Science & Advanced Analytics) के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। वह वर्ष 2016 से इससे जुड़े हुए हैं।  ‘डेटामैटिक्स’ से पहले बिक्रमजीत तमाम लीडरशिप भूमिकाएं निभा चुके हैं। उन्होंने केपीएमजी (KPMG), नीलसन (Nielsen) और जेडएस एसोसिएट्स (ZS Associates) में विभिन्न स्तरों पर बड़ी टीमों का नेतृत्व किया है।

अपनी नियुक्ति के बारे में बिक्रमजीत का कहना है, ‘मैं BARC इंडिया में मीजरमेंट साइंस और एनालिटिक्स हेड के रूप में शामिल होने पर काफी उत्साहित हूं। सबसे जटिल मल्टीमीडिया मार्केट्स में से एक में दुनिया की सबसे बड़ी ऑडियंस मीजरमेंट सिस्टम चलाने वाली बहुप्रतिभाशाली और बहुमुखी टीम का हिस्सा बनना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है। मैं इंडस्ट्री की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए वर्तमान माप प्रणाली को और विकसित करने के लिए अपनी विशेषज्ञता व अनुभव का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।’

वहीं, इस बारे में ‘बार्क इंडिया’ के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर नकुल चोपड़ा का कहना है, ‘डेरिक तमाम व्यक्तियों और इंडस्ट्री से जुड़े साथियों के लिए अच्छे भागीदार, मार्गदर्शक और मित्र रहे हैं। हम उन्हें अगले सफर की बधाई देते हैं और नए प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं। इसके साथ ही, हम बार्क इंडिया परिवार में डॉ. बिक्रमजीत चौधरी का स्वागत करते हैं। डॉ.बिक्रमजीत को बिग डेटा, रिसर्च और बिजनेस इंटेलिजेंस में महारत हासिल है। मुझे विश्वास है कि अपनी रणनीतिक दृष्टि और उत्कृष्टता के प्रति जुनून के साथ, वह न केवल डेरिक द्वारा हमें छोड़ी गई विरासत को कायम रखेंगे, बल्कि इस तेजी से विकसित हो रहे माहौल में हमारे भविष्य को संवारने में भी मदद करेंगे।’


टैग्स बार्क इंडिया बार्क डॉ. डेरिक ग्रे डॉ. बिक्रमजीत चौधरी
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

12 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

16 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

14 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago