होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार के इस सवाल पर भड़के बाबा रामदेव, बोले- चुप हो जा, आगे पूछेगा तो ठीक नहीं होगा!
पत्रकार के इस सवाल पर भड़के बाबा रामदेव, बोले- चुप हो जा, आगे पूछेगा तो ठीक नहीं होगा!
योग गुरु बाबा रामदेव का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक रिपोर्टर द्वारा महंगाई को लेकर सवाल पूछे जाने पर नाराज होते दिखाई दे रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
योग गुरु बाबा रामदेव का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक रिपोर्टर द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में सवाल पूछे जाने पर नाराज होते दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, बाबा रामदेव हरियाणा के करनाल में अपने दोस्त अभेदानंद से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। इसी दौरान एक पत्रकार ने जब बाबा रामदेव से उनके पुराने बयानों का जिक्र करते हुए पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सवाल पूछे तो वह भड़क गए।
पत्रकार द्वारा अपना सवाल दोहराए जाने पर रामदेव ने उसे चुप होने की हिदायत देते हुए कहा, ‘क्या पूंछ पाड़ेगा (उखाड़ेगा) मेरी? तुम्हारे (मीडिया के) प्रश्नों के उत्तर देने का कोई ठेका ले रखा है मैंने? कर ले क्या कर लेगा। चुप हो जा। आगे कुछ पूछेगा तो ठीक नहीं।’
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सवाल से पहले उसी पत्रकार ने बाबा रामदेव से पूछा था कि आजकल लोग आपको योगगुरु के बजाय लालादेव क्यों कहने लगे हैं? इस पर रामदेव का कहना था कि तेरे पेट में क्यों दर्द हो रहा है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बाबा रामदेव के इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं।
— राजस्थानी ट्वीट (@8PMnoCM) March 30, 2022
टैग्स टीवी चैनल बाबा रामदेव महंगाई नाराज गुस्सा