होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब पत्रकार के पिता तक पहुंच गए आजम खां, दिया ऐसा 'बेहूदा' जवाब

अब पत्रकार के पिता तक पहुंच गए आजम खां, दिया ऐसा 'बेहूदा' जवाब

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं जया प्रदा के खिलाफ बयान देकर इन दिनों आजम खां मीडिया में छाये हुए हैं। इस बीच एक न्यूज चैनल के पत्रकार से अभद्र व्यवहार को लेकर वे फिर घिर गए हैं और उनकी आलोचना शुरू हो गई है। दरअसल, जय प्रदा पर की गई टिप्पणी पर जब ‘टीवी9 भारतवर्ष’ के रिपोर्टर ने आजम से जवाब मांगा तो जवाब देने के बजाय उन्होंने कह दिया कि मैं तो यहां तुम्हारे वालिद की मौत में आया हूं।
 

'टीवी9 भारतवर्ष' के रिपोर्टर के सवाल के जवाब में किस तरह आजम खां ने दिया बेतुका जवाब, वह आप यहां इस विडियो में देख सकते हैं-

गौरतलब है कि  जया प्रदा का नाम लिए बगैर आज़म ख़ां ने एक जनसभा में कहा था, 'क्या राजनीति इतनी गिर जाएगी कि 10 साल जिसने रामपुर वालों का खून पिया, जिसे उंगली पकड़कर हम रामपुर में लेकर आए, उसने हमारे ऊपर क्या-क्या इल्जाम नहीं लगाए। क्या आप उसे वोट देंगे? आपने 10 साल जिनसे अपना प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवेअर खाकी रंग का है।‘

बता दें कि जया इस बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। आजम खां के इस बयान के बाद राजनीतक हलकों में भूचाल सा आ गया है। आजम खां के बयान की चारों तरफ भर्त्सना हो रही है। आजम के बयान पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट ने उनके खिलाफ तहरीर दे मुकदमा दर्ज कराया है, वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी आजम को नोटिस भेजा है। हालांकि आजम ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने जया प्रदा के खिलाफ किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है। अपने बयान पर सफाई देते हुए आजम का कहना है, ‘मैंने किसी का नाम नहीं लिया है। मैं जानता हूं कि मुझे क्या कहना चाहिए। अगर कोई साबित कर देता है कि मैंने कहीं, किसी का नाम लिया है, किसी का अपमान किया है, तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा।


टैग्स समीर अब्बास टीवी9 भारतवर्ष आजम खां
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

10 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

12 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

12 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

4 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

12 hours ago