होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Sony-Zee के विलय मामले में Axis Finance ने खटखटाया NCLAT का दरवाजा

Sony-Zee के विलय मामले में Axis Finance ने खटखटाया NCLAT का दरवाजा

पिछले सप्ताह आईडीबीआई बैंक द्वारा अपीलीय न्यायाधिकरण का दरवाजा खटखटाने के बाद यह दूसरा बैंक है, जिसने एनसीएलएटी का रुख किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल’ (NCLT) की मुंबई बेंच द्वारा ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) और ‘कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट’ (पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया) के विलय को अपनी मंजूरी दिए जाने के खिलाफ ‘एक्सिस फाइनेंस’ (Axis Finance) ने गुरुवार को ‘नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल’ (NCLAT) का दरवाजा खटखटाया है।  

इस बारे में ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) को सूचित करते हुए ‘ZEEL’ का कहना है, ‘एनसीएलएटी, दिल्ली के समक्ष कंपनी के खिलाफ एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड की ओर से एक अपील दायर की गई है, जिसमें एनसीएलटी, मुंबई द्वारा पारित 10 अगस्त, 2023 के आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें बेंच ने इंटरलोक्यूटरी एप्लिकेशन को खारिज कर दिया था और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड, बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) के बीच व्यवस्था की समग्र योजना को मंजूरी दे दी थी।’

बता दें कि एक्सिस फाइनेंस ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ के ऋणदाताओं या लेनदारों में से एक है, जिसकी आपत्तियों को एनसीएलटी ने 10 अगस्त को खारिज कर दिया था। पिछले सप्ताह आईडीबीआई बैंक द्वारा अपीलीय न्यायाधिकरण का दरवाजा खटखटाने के बाद यह दूसरा बैंक है, जिसने एनसीएलएटी का रुख किया है।

गौरतलब है कि 10 अगस्त को एनसीएलटी की मुंबई बेंच ने ‘जी’ के ‘कल्वर मैक्स‘ के साथ 10 बिलियन डॉलर के विलय को मंजूरी दे दी थी। इसने आईडीबीआई ट्रस्टीशिप, आईडीबीआई बैंक, एक्सिस फाइनेंस, जेसी फ्लावर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी और आईमैक्स कॉर्प सहित ऋणदाताओं द्वारा उठाई गई आपत्तियों को खारिज कर दिया था। 


टैग्स सोनी नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल एनसीएलटी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज सोनी एंटरटेनमेंट नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल जी-सोनी मर्जर मंजूरी एक्सिस बैंक
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 minutes ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

2 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

15 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

15 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

23 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago