होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यूपी में पत्रकार पर कातिलाना हमला, हालत नाजुक
यूपी में पत्रकार पर कातिलाना हमला, हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश के शाहंजहापुर जिले से आ रही खबर के मुताबिक वहां एक अखबार के पत्रकार पर कातिलाना हमला हुआ है
पंकज शर्मा 6 years ago
उत्तर प्रदेश के शाहंजहापुर जिले से आ रही खबर के मुताबिक वहां एक अखबार के पत्रकार पर कातिलाना हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के बड़े अखबार अमर उजाला में कार्यरत राजेश तोमर पर कुछ गुंडों ने जानलेवा हमला किया है।
उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उपचार के लिए उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि राजेश ने साप्ताहिक बाजार से वसूली करने वाले दबंगों के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई हुई है।
टैग्स योगी आदित्यनाथ पत्रकार पर हमला उत्तर प्रदेश