होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IAS अधिकारी अपूर्व चंद्र को सूचना-प्रसारण मंत्रालय में मिली ये जिम्मेदारी

IAS अधिकारी अपूर्व चंद्र को सूचना-प्रसारण मंत्रालय में मिली ये जिम्मेदारी

महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी अपूर्व चंद्र फिलहाल श्रम और रोजगार मंत्रालय के सचिव हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘श्रम एवं रोजगार मंत्रालय’ (Ministry of Labour & Employment) में सचिव अपूर्व चंद्र को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) में सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे की जगह ली है। बता दें कि उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे के पास पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से ‘सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय’ के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार था।

इस बारे में ‘कार्मिक मंत्रालय’ (Personnel Ministry) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है,  ‘कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 1988 बैच के आईएएस अधिकारी अपूर्व चंद्र की एमआईबी सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है। फिलहाल वह ‘श्रम एवं रोजगार मंत्रालय’ में सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।‘

अपूर्व चंद्र महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सात साल से ज्यादा समय तक अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा वह वर्ष 2013 से 2017 तक महाराष्ट्र सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेट्री (इंडस्ट्रीज) के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

अमित खरे ने मई 2018 में एमआईबी में सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया था। एमआईबी सचिव के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले, खरे झारखंड सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेट्री थे।


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय एमआईबी सचिव अपूर्व चंद्र
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

23 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

23 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

22 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

23 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

23 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

23 hours ago