होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों से मांगे गए आवेदन, सरकार के लिए करना होगा ये काम

पत्रकारों से मांगे गए आवेदन, सरकार के लिए करना होगा ये काम

कुल आवेदनों में से समिति द्वारा तीस पत्रकारों का चयन किया जाएगा, चुने गए पत्रकारों को दी जाएगी सम्मान राशि

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित आर्टिकल पब्लिश करने के लिए पत्रकारों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत 16 सितंबर 2019 की अपराह्न तीन बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों का चयन 17 सितंबर 2019 की अपराह्न चार बजे एक समिति द्वारा किया जाएगा।

बताया जाता है कि यह समिति कुल आवेदनों में से तीस पत्रकारों का चयन करेगी। इन पत्रकारों को आर्टिकल पब्लिश होने के बाद समिति की सिफारिश पर अधिकतम 15 हजार रुपए दिए जाएंगे। चयन होने के बाद ये पत्रकार 30 दिनों के भीतर चयनित विषयों पर आर्टिकल तैयार कर उसे अपने या किसी अन्य मीडिया संस्थान में पब्लिश कराएंगे और उसकी कटिंग को 18 अक्टूबर तक जमा करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार इनके प्रसारण के विडियो की क्लिप बनाकर 18 अक्टूबर तक डीवीडी विभाग में जमा करेंगे।

विभाग द्वारा विमोचित पुस्तिका में प्रकाशन के लिए 25 आर्टिकल्स का चयन समिति द्वारा किया जाएगा और इन आर्टिकल्स को तैयार करने वाले पत्रकारों को विभाग की ओर से सम्मान राशि के रूप में पांच-पांच हजार रुपए दिए जाएंगे।

विभाग की ओर से दी गई सूचना में कहा गया है कि तय तारीख और समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा किसी भी समय विभाग की ओर से आवेदन को बिना कारण बताए रद्द किया जा सकेगा।   

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स झारखंड सरकार आर्टिकल पब्लिश
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

14 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

14 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

16 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

14 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

16 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

8 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

16 hours ago