होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फर्जी TRP मामले में पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई
फर्जी TRP मामले में पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई
फर्जी टीआरपी मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
फर्जी टीआरपी मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित ‘हंसा रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड’ (Hansa) का पूर्व एम्प्लॉयी विनय त्रिपाठी है।
इस मामले में यह पांचवी गिरफ्तारी है। विनय त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि त्रिपाठी ने एक अन्य आरोपित को निर्देशित किया था, जो पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में ‘फक्त मराठी’ (Fakt Marathi) और ‘बॉक्स सिनेमा’ (Box Cinema) चैनल्स और इनके मालिकों के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है।
टैग्स मुंबई गिरफ्तारी टीआरपी रेटिंग्स टीआरपी छेड़छाड़ हंसा टीआरपी रैकेट अरेस्ट फक्त मराठी बॉक्स सिनेमा