होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Star India में इस बड़े पद से अमित चोपड़ा ने दिया इस्तीफा

Star India में इस बड़े पद से अमित चोपड़ा ने दिया इस्तीफा

‘स्टार इंडिया’ से पहले हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड से जुड़े हुए थे अमित चोपड़ा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘स्टार इंडिया’ (Star India) के प्रेजिडेंट और हेड (ऐड सेल्स) अमित चोपड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यहां पर वह एंटरटेनमेंट, डिजिटल और स्पोर्ट्स के एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू का कामकाज संभाल रहे थे। फिलहाल वह नोटिस पीरियड पर काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि अमित चोपड़ा अब ‘समारा कैपिटल’ (Samara Capital) के साथ अपनी नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

अमित चोपड़ा ने वर्ष 2013 में स्टार इंडिया को जॉइन किया था। उस दौरान वह यहां सेल्स की जिम्मेदारी संभालते थे। एक साल बाद ही उन्हें यहां पर रेवेन्यू हेड बना दिया गया था। इसके अलावा वे स्टार इंडिया में सीईओ (एंटरटेनमेंट) के तौर पर नेटवर्क के ड्रामा और मूवी चैनल्स का बिजनेस भी संभाल चुके हैं।

बता दें कि ‘स्टार इंडिया’ में अपनी पारी शुरू करने से पहले अमित चोपड़ा हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड में सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस पूरे मामले में स्टार इंडिया नेटवर्क की ओर से फिलहाल किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिली है। अमित चोपड़ा ने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद अहमदाबाद के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) से एमबीए की डिग्री ली है।


टैग्स इस्तीफा अमित चोपड़ा स्टार इंडिया नेटवर्क समारा कैपिटल हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

10 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

10 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

12 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

10 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

12 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

4 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

12 hours ago