होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर अब ‘Viacom 18’ से जुड़े आलोक जैन

इस बड़े पद पर अब ‘Viacom 18’ से जुड़े आलोक जैन

इससे पहले वह करीब सात साल से डिज्नी स्टार (Disney Star) में अपनी भूमिका निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पिछले दिनों ‘डिज्नी स्टार’ (Disney Star) को अलविदा कहने के बाद आलोक जैन ने अब ‘वायकॉम18’ (Viacom 18) के साथ नया सफर शुरू किया है। उन्होंने यहां पर बतौर प्रेजिडेंट और हेड ऑफ कलर्स (हिंदी व रीजनल्स) के पद पर जॉइन किया है। उन्हें यहां रीजनल डिजिटल कंटेंट की देखरेख का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलोक जैन की नियुक्ति के बारे में वायकॉम18 के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (TV business and digital for regional networks) केविन वज ने एक इंटरनल मेल भी लिखा है।

बता दें कि आलोक जैन करीब सात साल से ‘डिज्नी स्टार‘ के साथ जुड़े हुए थे। यहां पर वह एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और ‘स्टार‘ के रीजन क्लस्टर्स तेलुगु, बंगाली, उडिया व कन्नड़- टीवी और डिज्नी+हॉटस्टार के हेड के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। 

‘डिज्नी स्टार‘ से पहले वह करीब चार साल तक ‘HIL Ltd’ में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और बिजनेस हेड (Advanced Polymer Products) के तौर पर कार्यरत थे। 

इसके अलावा पूर्व में वह ‘Bharat Forge Ltd’, ‘The Boston Consulting Group’, ‘Intelligent Information Systems’ (USA), ‘Accelya Kale Solutions Ltd’ (UK) और ‘Solutions Inc’ जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ भी जुड़े रहे हैं।


टैग्स वॉयकॉम18 समाचार4मीडिया एस4एम डिज्नी स्टार आलोक जैन केविन वज डिज्नी हॉटस्टार
सम्बंधित खबरें

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी : नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 hour ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

14 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

14 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

22 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

21 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago