होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘JioStar’ में इस बड़े पद से अजीत वर्गीज ने दिया इस्तीफा

‘JioStar’ में इस बड़े पद से अजीत वर्गीज ने दिया इस्तीफा

बता दें कि रिलायंस और डिज्नी के जॉइंट वेंचर ‘जियोस्टार’ को नवंबर 2024 में गठित किया गया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

‘जियोस्टार’ (JioStar) में हेड (रेवेन्यू, एंटरटेनमेंट और इंटरनेशनल) के पद से अजीत वर्गीज ने इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी ‘जियोस्टार’ के एंप्लॉयीज को भेजे गए एक इंटरनल मेमो के जरिये सामने आई है। इस पद पर उनकी भूमिका नेटवर्क के टेलीविजन, डिजिटल और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स पर मुद्रीकरण यानी मॉनेटाइजेशन की स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ाने की थी। 

यह इस्तीफा उस समय हुआ है, जब अजीत वर्गीज़ को इस उच्च-स्तरीय भूमिका को संभाले एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। बता दें कि रिलायंस और डिज्नी के जॉइंट वेंचर ‘जियोस्टार’ को नवंबर 2024 में गठित किया गया था।

‘जियोस्टार’से पहले, अजीत वर्गीज ‘डिज्नी स्टार’ में नेटवर्क एडवर्टाइजिंग सेल्स का नेतृत्व कर रहे थे, जहां वे लिनियर टेलीविज़न और डिजिटल दोनों वर्टिकल्स के रेवेन्यू के लिए जिम्मेदार थे। उन्होंने जनवरी 2023 में ‘डिज्नी स्टार’ को हेड ऑफ नेटवर्क सेल्स के तौर पर जॉइन किया था।

सूत्रों के मुताबिक, अब महेश शेट्टी को ‘जियोस्टार’ में हेड ऑफ रेवेन्यू, एंटरटेनमेंट की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। शेट्टी इससे पहले ‘जियोस्टार’ में हेड ऑफ क्लाइंट एंगेजमेंट और क्रॉस-स्क्रीन लिवरेज के पद पर कार्यरत थे। अपने 20 साल से अधिक के करियर में महेश शेट्टी मीडिया और सेल्स की दुनिया के कई बड़े ब्रैंड्स के साथ काम कर चुके हैं। ‘जियोस्टार’ से पहले वह ‘वायकॉम18’ (Viacom18) में नेटवर्क सेल्स हेड थे।

वहीं, तीन दशकों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले वर्गीज को क्रिएटिव सोच और बिजनेस स्ट्रैटेजी को साथ लेकर चलने के लिए जाना जाता है। उनका करियर वर्ष 1999 में ‘मैडिसन वर्ल्ड’ (Madison World) से शुरू हुआ, जहां वे ‘कोका-कोला’ (Coca-Cola) के लिए प्लानिंग हेड थे। वर्ष 2000 में वह बिजनेस हेड बने और ‘कोका-कोला’ की स्ट्रैटेजी को नया रूप दिया। वर्ष 2004 में वह ‘मैडिसन’ की Infinity डिवीजन के सीओओ बने। वर्ष 2006 में वर्गीज WPP से जुड़े और Maxus India के मैनेजिंग डायरेक्टर बने।

करीब 13 वर्षों तक वहां काम करते हुए वह वर्ष 2014 में Maxus Asia Pacific के CEO और फिर 2017 में Wavemaker के ग्लोबल प्रेजिडेंट बने। लंदन स्थित इस भूमिका में उन्होंने 60 से अधिक देशों में एजेंसी के प्रदर्शन (KPI) की निगरानी की और कंपनी को भविष्य-उन्मुख एजेंसी के रूप में स्थापित किया।

वर्ष 2020 में वह ‘शेयरचैट’ (ShareChat) और ‘मोज’ (Moj) में चीफ कमर्शियल ऑफिसर बने, जहां उन्होंने मॉनेटाइजेशन, मार्केटिंग और क्रिएटर इकोनॉमी की रणनीति को दिशा दी।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

22 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

23 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

23 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

1 day ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

17 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

14 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago