होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रोंगटे खड़े कर देगा पत्रकार पर हुए एसिड अटैक का ये विडियो

रोंगटे खड़े कर देगा पत्रकार पर हुए एसिड अटैक का ये विडियो

घटना को अंजाम देकर मोटरसाइकिल सवार बदमाश फरार हो गए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

देशभर में पत्रकारों पर हमले की घटनाएं रुकने का नाम ले रही हैं। आए दिन बदमाश उन्हें निशाना बना रहे हैं। अब ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जालौन क्षेत्र का सामने आया है, जहां पर कुछ बदमाशों ने एक पत्रकार पर एसिट अटैक कर दिया। एसिड अटैक में घायल पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्तपताल में इलाज के दौरान का उनका विडियो वाकई रोंगटे खडे करने वाला है।

बताया जाता है कि जनसंदेश टाइम्स अखबार के जालौन संवाददाता कपिल सोनी रोजाना की तरह चुरखी रोड़ स्थित पैतृक मंदिर में दर्शन करने गए थे। इस बीच बाइक पर आए दो लोगों ने उन पर एसिड फेंक दिया और फरार हो गए। हमले में कपिल सोनी गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कपिल सोनी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने कपिल सोनी को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

इस घटना को लेकर जिले के पत्रकारों ने रोष जताया है। उन्होंने इस हमले में शामिल बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी का कहना है कि पत्रकारों के साथ इस तरह की इस घटनाएं चिंता का विषय है और सरकार को इस बारे में कड़ा निर्णय लेना चाहिए। 

इस मामले में पीड़ित के पिता हरीश कुमार सोनी ने मंदिर के पुजारी समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में हरीश सोनी का कहना है कि मंदिर के पुजारी के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा है। इसी को लेकर पुजारी के पुत्र आदित्य तथा दो अज्ञात लोगों ने कपिल के ऊपर एसिड से हमला कर दिया। पुलिस ने मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

 

 


टैग्स पत्रकार पर हमला जनंसदेश टाइम्स जालौन तेजाब हमला एसिड अटैक कपिल सोनी
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

21 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

23 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago