होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘एबीपी नेटवर्क’ ने सैकत दत्ता को किया नियुक्त, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
‘एबीपी नेटवर्क’ ने सैकत दत्ता को किया नियुक्त, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
अपनी इस भूमिका में सैकत पूरे देश में एबीपी नेटवर्क की सेल्स ग्रोथ को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे और नेटवर्क के सीईओ सुमांता दत्ता को रिपोर्ट करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) ने सैकत दत्ता को नेटवर्क रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 17 अप्रैल से प्रभावी होगा। अपनी इस भूमिका में सैकत पूरे देश में एबीपी नेटवर्क की सेल्स ग्रोथ को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे और नेटवर्क के सीईओ सुमांता दत्ता को रिपोर्ट करेंगे। इस बारे में सुमांता दत्ता की ओर से एक इंटरनल मेल भी जारी किया गया है।
सैकत को स्ट्रैटेजिक सेल्स लीडरशिप, बिजनेस डेवलपमेंट और रेवेन्यू मैनेजमेंट के क्षेत्र में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने TV Today Network, पतंजलि मीडिया, सन टीवी, इंडिया टीवी, एशिया टीवी, सनंदा टीवी, स्टार इंडिया और ज़ी एंटरटेनमेंट जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। एबीपी नेटवर्क से जुड़ने से पहले वे TV Today Network Ltd. (आजतक) में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर कार्यरत थे।
अपने करियर के दौरान सैकत दूरदर्शी नेतृत्व, ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण और हाई-परफॉर्मिंग सेल्स टीम्स के निर्माण व उल्लेखनीय ग्रोथ हासिल करने के लिए जाने जाते रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनके गहरे अनुभव और गतिशील कार्यशैली से हमारी ग्रोथ को गति मिलेगी और बाजार में हमारी उपस्थिति और भी मजबूत होगी।’
टैग्स