होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba 2023: 'आजतक' के सुप्रिय प्रसाद ने जीता 'एडिटोरियल मेवरिक ऑफ द ईयर का खिताब
enba 2023: 'आजतक' के सुप्रिय प्रसाद ने जीता 'एडिटोरियल मेवरिक ऑफ द ईयर का खिताब
सुप्रिय प्रसाद पत्रकारिता की दुनिया में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं और 'आजतक' के सफलता के पीछे की प्रेरक शक्ति हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (enba) का 16वां संस्करण शनिवार, 30 मार्च को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित 'दि इम्पीरियल' होटल में आयोजित किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में 'आजतक', 'इंडिया टुडे' और 'गुड न्यूज टुडे' के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद ने 'enba एडिटोरियल मेवरिक ऑफ द ईयर 2023' का खिताब जीता। इस अवॉर्ड समारोह में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग न्यूज मीडिया इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ को मान्यता दी गई और उन्हें सम्मानित भी किया गया। सुप्रिय प्रसाद पत्रकारिता की दुनिया में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं और 'आजतक' के सफलता के पीछे की प्रेरक शक्ति हैं।
पदक तालिका की बात करें तो 'इंडिया टुडे' और 'आजतक' ने कुल 108 पदक जीते। चैनलों ने विभिन्न कैटेगरीज में 59 गोल्ड, 28 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल जीते। enba टेलीविजन न्यूज में सर्वश्रेष्ठ को मान्यता देता है और उन ब्रॉडकास्टर्स और इंडस्ट्री जगत के लीडर्स को पुरस्कृत करता है, जो देश में टेलीविजन प्रसारण के भविष्य को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एक्सिलेंस कैटेगरी में अन्य प्रमुख विजेताओं में टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन का नाम भी शामिल था, जिन्हें 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। वहीं एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे को 'सीईओ ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही हर साल ये अवॉर्ड्स मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिए जाते हैं, जिन्होंने देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है और अपने योगदान से इस इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
'एनडीटीवी' के संजय पुगलिया को हिंदी कैटेगरी में 'न्यूज डायरेक्टर/एडिटर-इन-चीफ/ मैनेजिंग एडिटर/न्यूज एडिटर ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया, जबकि अंग्रेजी कैटेगरी में 'न्यूज डायरेक्टर/एडिटर-इन-चीफ/ मैनेजिंग एडिटर/न्यूज एडिटर ऑफ द ईयर' का खिताब ‘इंडिया टुडे’ के राहुल कंवल को दिया गया।
टैग्स आजतक सुप्रिय प्रसाद इंडिया टुडे गुड न्यूज टुडे एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स enba एडिटोरियल मेवरिक ऑफ द ईयर 2023