होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में आदित्य ठाकरे का ऐलान: वोट चोरी पर करेंगे बड़ा खुलासा
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में आदित्य ठाकरे का ऐलान: वोट चोरी पर करेंगे बड़ा खुलासा
आदित्य ठाकरे ने ने कहा कि हमने कई खामियां पाई है और इससे जुड़े डाटा की स्टडी की जा रही है और इसमें हम जनता के सामने रखेंगे। महाराष्ट्र में अगले जनवरी तक बीएमसी के चुनाव होने वाले हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा है कि राहुल गांधी की तरह वह भी वोट चोरी का खुलासा करेंगे। आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान हुए कथित 'वोट चोरी' का खुलासा करने का वादा किया है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग को लिखा है।
उन्होंने कहा कि हमने पिछले साल चुनावों से पहले ही चुनाव आयोग को मतदाताओं की अचानक बढ़ी संख्या, गायब मतदाताओं और मतदान केंद्रों के कुप्रबंधन के बारे में पत्र लिखा था। इन सभी गड़बड़ियों के बारे में हम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता को बताएंगे।
बीजेपी के हिन्दुत्व की आलोचना करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि बीजेपी के साथ जाना हिन्दुत्व है और क्या कांग्रेस के साथ जाना हिन्दुत्व नहीं है? हम एक मात्र पार्टी हैं जहां उद्धव ठाकरे तीन बार अयोध्या गए। हमारी देशभक्ति और हिन्दुत्व पर प्रमाण पत्र देने वाली बीजेपी कौन होती है?
मैं बीजेपी के उस हिन्दुत्व से सहमत नहीं हूं जहां किसी व्यक्ति को उसके खाने के पसंद के आधार पर जला दिया जाता है। मैं हिन्दू हूं और गौरवशाली हिन्दू हूं और बीजेपी मुझे प्रमाण पत्र नहीं दे सकती है।
टैग्स