होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 2023 में 35 विदेशी फिल्म परियोजनाओं को भारत में निर्माण की अनुमति दी गई: अनुराग ठाकुर

2023 में 35 विदेशी फिल्म परियोजनाओं को भारत में निर्माण की अनुमति दी गई: अनुराग ठाकुर

इस साल नवंबर तक 35 विदेशी फिल्म परियोजनाओं को भारत में फिल्म निर्माण की अनुमति दी गई है। संसद को सूचित करते हुए यह कहा केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

इस साल नवंबर तक 35 विदेशी फिल्म परियोजनाओं को भारत में फिल्म निर्माण की अनुमति दी गई है। संसद को सूचित करते हुए यह कहा केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने। एक तारांकित प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 के लिए स्वीकृत फिल्मों की संख्या 28 और वर्ष 2021 के लिए स्वीकृत फिल्मों की संख्या 11 थी।

सूचना-प्रसारण मंत्री ने ऑडियो-विजुअल सह-निर्माण संधि के तहत फिल्मों के सह-निर्माण के लिए और भारत में विदेशी फिल्मों के निर्माण के लिए प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में भी संसद को जानकारी दी, जो कि 01 अप्रैल 2022 से प्रभावी है, जिसका उद्देश्य भारत को अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के निर्माण के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाना और इसके साथ ही रोजगार सृजित करना और भारत में विदेशी मुद्रा का प्रवाह बढ़ाना है।

उन्होंने आगे बताया कि ज्यादा अंतरराष्ट्रीय परियोजनाएं आकर्षित करने के लिए सूचना-प्रसारण मंत्रालय द्वारा इस प्रोत्साहन योजना को बढ़ाया और सरल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर 2023 को घोषित संशोधित प्रोत्साहन योजना के अनुसार, विदेशी फिल्म निर्माण की सभी पात्र परियोजनाएं और ऑडियो विजुअल सह-निर्माण संधि के तहत बनाई जा रही सब फिल्में, भारत में किए गए योग्य खर्च पर 30% का नकद प्रोत्साहन ले सकती हैं। विदेशी फिल्मों की लाइव शूटिंग के दौरान 15% या अधिक भारतीय क्रू को रोजगार देने पर 5% बोनस लिया जा सकता है। इसके अलावा विदेशी फिल्म की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए ऐसी फिल्म अतिरिक्त 5% का दावा कर सकती है जिसमें भारतीय संस्कृति, प्रतिभा और पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण भारतीय कन्टेंट हो।

अनुराग ठाकुर ने संसद को बताया कि बड़े बजट की अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजनाओं को आकर्षित करने के लिए इस प्रोत्साहन की अधिकतम सीमा को पहले के 2.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 30 करोड़ रुपये कर दिया गया है, वहीं प्रोत्साहन का अधिकतम प्रतिशत 35% से बजाय बढ़ाकर 40% कर दिया गया है।

गौरतलब है कि फिल्म सुविधा कार्यालय (एफएफओ) ने विदेशी फिल्म निर्माताओं के लिए एक ऑनलाइन सिंगल विंडो सुविधा एवं मंजूरी तंत्र स्थापित करने के उद्देश्य से नवंबर 2018 में अपने वेब पोर्टल www.ffo.gov.in की शुरुआत की। एफएफओ वेब पोर्टल को उसके बाद से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पोर्टल और रेल मंत्रालय के साथ एकीकृत किया गया है ताकि फिल्म निर्माताओं को उनके अधिकार क्षेत्र के आने वाले भारत के विभिन्न ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित स्थलों पर शूटिंग करने में समर्थ बनाया जा सके। फिल्मांकन की अनुमति देने और अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में फिल्मांकन में आसानी सुनिश्चित करने हेतु केन्द्र सरकार के प्रमुख मंत्रालयों/विभागों और राज्य सरकारों व केन्द्र- शासित प्रदेशों में भी नोडल अधिकारियों का एक सामंजस्यपूर्ण इकोसिस्टम स्थापित किया गया है। भारत में फिल्म बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और फिल्म निर्माण दल से जुड़े अन्य सदस्यों के लिए एक वर्ष की अवधि के लिए वैध एक से अधिक बार प्रवेश की सुविधा के साथ फिल्म वीजा की शुरुआत की गई है।


टैग्स अनुराग ठाकुर 35 विदेशी फिल्म
सम्बंधित खबरें

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी : नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 hour ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

14 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

14 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

22 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

21 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago