होम / डिजिटल / छंटनी को लेकर अब Yahoo से आई ये बड़ी खबर

छंटनी को लेकर अब Yahoo से आई ये बड़ी खबर

तमाम कंपनियों में छंटनी की खबरों के बीच अब अमेरिकन वेब सर्विस प्रोवाइडर ‘याहू’ (Yahoo) को लेकर भी इसी तरह की खबर सामने आई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

तमाम कंपनियों में छंटनी की खबरों के बीच अब अमेरिकन वेब सर्विस प्रोवाइडर ‘याहू’ (Yahoo) को लेकर भी इसी तरह की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘याहू’ ने कहा है कि वह अपने कार्यबल (workforce) में करीब 20 प्रतिशत की कमी करेगा और अपनी ऐड टेक डिवीजन को पुनर्गठित करेगा।

माना जा रहा है कि इससे करीब 1000 एंप्लॉयीज पर छंटनी की गाज गिरेगी। इन एंप्लॉयीज को इस हफ्ते पिंक स्लिप पकड़ा दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स में विज्ञापनदाताओं द्वारा मार्केटिंग खर्च में कटौती करने को इस कदम के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है।

वहीं, ‘याहू’ के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) जिम लैनजोन का कहना है यह छंटनी वित्तीय चुनौतियों की वजह से नहीं बल्कि रणनीतिक चुनौतियों की वजह से की जा रही है। इस छंटनी से कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी को फायदा होगा और बिजनेस के दूसरे हिस्सों में निवेश बढ़ाने का मौका मिलेगा।


टैग्स छंटनी लेऑफ पिंक स्लिप याहू टेक कंपनी वेब सर्विस प्रोवाइडर
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago