होम / डिजिटल / 'द वायर' ने इस मामले में अपने पूर्व सलाहकार के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

'द वायर' ने इस मामले में अपने पूर्व सलाहकार के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

न्यूज पोर्टल 'द वायर' ने अपने पूर्व सलाहकार देवेश कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

न्यूज पोर्टल 'द वायर' ने अपने पूर्व सलाहकार देवेश कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय से जुड़ी मनगढ़ंत खबर के संबंध में यह शिकायत दर्ज कराई गई है। 

'द वायर' का कहना है कि वह देवेश के खिलाफ शिकायत इसलिए दर्ज करवा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने संस्थान को नुकसान पहुंचाना चाहा और फर्जी के सूत्रों से रिपोर्ट बनवाई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोर्टल ने शनिवार देर रात ई-मेल के जरिये यह शिकायत दी। अधिकारी ने कहा, ‘मामला दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।’

इससे पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस ने मालवीय की एक शिकायत के आधार पर 'द वायर' और उसके संपादकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें मालवीय ने आरोप लगाया था कि मीडिया कंपनी ने मेरी प्रतिष्ठा को खराब और धूमिल करने के लिए जाली दस्तावेज बनाए।

मालवीय की शिकायत दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (अपराध) के पास ‘द वायर’ के संस्थापक सिद्धार्थ वरदराजन, संस्थापक संपादक सिद्धार्थ भाटिया व एमके वेणु और डिप्टी एडिटर व एग्जिक्यूटिव न्यूज प्रड्यूसर जाह्नवी सेन, फाउंडेशन फॉर इंडिपेंडेंट जर्नलिज्म  और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई थी। इस सभी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 468, 469, 471, 500 आर/डब्ल्यू 120बी और 34 के तहत दंडनीय अपराध के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मालवीय ने शुक्रवार को कहा था कि वह ‘द वायर’ की खबरों (जिन्हें अब वापस ले लिया गया है) को लेकर पोर्टल के खिलाफ दीवानी और फौजदारी मामले चलाएंगे। पोर्टल ने अपनी खबरों में कहा था कि भाजपा नेता का मेटा (फेसबुक) के साथ गहरा संबंध है और वह भाजपा के हित के खिलाफ समझी जाने वाली किसी भी पोस्ट को हटवा सकते हैं। 

वहीं, ‘द वायर’ ने पिछले सप्ताह बाहरी विशेषज्ञों की मदद से इस्तेमाल की गई तकनीकी स्रोत सामग्री की आंतरिक समीक्षा करने के बाद संबंधित खबरों को औपचारिक रूप से वापस ले लिया था और इसके लिए खेद भी जताया था। ‘द वायर’ ने गुरुवार शाम एक बयान में कहा था कि पत्रकार खबरों के लिए सूत्रों पर भरोसा करते हैं और उन्हें प्राप्त होने वाली सामग्री को सत्यापित करने का भरसक प्रयास करते हैं।

गौरतलब है कि अमित मालवीय मौजूदा समय में भाजपा आईटी सेल के साथ पश्चिम बंगाल में पार्टी के सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।


टैग्स शिकायत द वायर देवेश कुमार मनगढ़ंत खबरें
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago