होम / डिजिटल / इस बड़ी वजह से भारत सरकार ने 54 Chinese Apps पर पाबंदी लगाने का लिया फैसला
इस बड़ी वजह से भारत सरकार ने 54 Chinese Apps पर पाबंदी लगाने का लिया फैसला
रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है, उनमें Tencent Xriver, Onmyoji Arena, AppLock और Dual Space Lite आदि शामिल हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
भारत सरकार एक बार फिर चीन के कुछ ऐप (App) पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी में है। न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ (ANI) की रिपोर्ट के अनुसार, देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए सरकार ने 54 चाइनीज ऐप पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया है।
Govt of India to ban 54 Chinese apps that pose a threat to India’s security: Sources
— ANI (@ANI) February 14, 2022
रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन 54 चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है, उनमें Beauty Camera: Sweet Selfie HD, Beauty Camera - Selfie Camera, Equalizer & Bass Booster, CamCard for SalesForce Ent, Isoland 2: Ashes of Time Lite, Viva Video Editor, Tencent Xriver, Onmyoji Chess, Onmyoji Arena, AppLock और Dual Space Lite आदि शामिल हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और गृह मंत्रालय की रिपोर्ट्स के आधार पर नवंबर 2020 में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत कई चीनी ऐप को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था।
टैग्स बैन केंद्र सरकार प्रतिबंध भारत सरकार गृह मंत्रालय चाइनीज ऐप राष्ट्रीय सुरक्षा चीनी ऐप