होम / डिजिटल / नई प्राइवेसी पॉलिसी पर सरकार ने WhatsApp से जताई नाराजगी, कही ये बात
नई प्राइवेसी पॉलिसी पर सरकार ने WhatsApp से जताई नाराजगी, कही ये बात
फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप ‘वॉट्सऐप’ (WhatsApp) की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर केंद्र सरकार ने आपत्ति जताई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप ‘वॉट्सऐप’ (WhatsApp) की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है। इस बारे में केंद्र सरकार ने वॉट्सऐप के सीईओ विल कैथार्ट (Will Cathcart) को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति जताते हुए प्राइवेसी पॉलिसी में हाल ही में किए गए गए बदलावों को वापस लेने के लिए कहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 जनवरी को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) की ओर से लिखे गए लेटर में कहा गया है, ‘प्राइवेसी पॉलिसी में प्रस्तावित बदलावों के कारण चैट का डाटा बिजनेस अकाउंट से शेयर करने से फेसबुक की अन्य कंपनियों को यूजर्स के बारे में सारी सूचनाएं मिल जाएंगी, इससे उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। ऐसे में भारतीय यूजर्स के लिए नई सेवा शर्तों (टर्म्स ऑफ सर्विस) और प्राइवेसी पॉलिसी को वापस लिया जाए।’
इसके साथ ही इस लेटर में यह भी कहा गया है कि वॉट्सऐप की सेवा शर्तों के साथ ही प्राइवेसी में कोई भी एकतरफा बदलाव उचित और स्वीकार्य नहीं होगा। बता दें कि वॉट्सऐप ने पिछले दिनों अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया था। वॉट्सऐप का कहना था कि नई प्राइवेसी पॉलिसी न अपनाने पर यूजर का वॉट्सऐप अकाउंट आठ फरवरी 2021 को सस्पेंड अथवा डिलीट हो जाएगा।
वॉट्सऐप के इस फैसले की काफी निंदा हो रही थी। नई प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) भी दायर की गई है। हालांकि, अब लोगों के विरोध को देखते हुए इस नई प्राइवेसी पॉलिसी को तीन महीनों तक के लिए टाल दिया गया है।
टैग्स फेसबुक वॉट्सऐप भारत सरकार प्राइवेसी फीचर यूजर प्राइवेसी वॉट्सऐप अपडेट्स प्राइवेसी पॉलिसी