होम / डिजिटल / पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल के ड्राफ्ट को कैबिनेट की मंजूरी
पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल के ड्राफ्ट को कैबिनेट की मंजूरी
इस विधेयक का उद्देश्य इंटरनेट कंपनियों, मोबाइल ऐप्स और बिजनेस घरानों को और अधिक जवाबदेह बनाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विधेयक को संसद के मानसून सत्र के दौरान पेश किया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण’ (DPDP) विधेयक के प्रारूप (ड्रॉफ्ट) को बुधवार को अपनी मंजूरी दे दी है। इस विधेयक का उद्देश्य इंटरनेट कंपनियों, मोबाइल ऐप्स और बिजनेस घरानों को और अधिक जवाबदेह बनाना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विधेयक को संसद के मानसून सत्र के दौरान पेश किया जाएगा। बता दें कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा।
इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि डिजिटल बिल के मसौदा को सार्वजनिक परामर्श (public consultation) के लिए खोले जाने की संभावना है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि सरकार इस विधेयक के दायरे में एआई (AI) और क्वांटम कंप्यूटिंग (quantum computing) को लाने का प्रस्ताव कर सकती है।
टैग्स केंद्र सरकार यूनियन कैबिनेट डेटा प्रोटेक्शन बिल डाटा संरक्षण बिल मानसून सत्र कैबिनेट केंद्रीय मंत्रिमंडल