होम / डिजिटल / ऑपइंडिया की एडिटर नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी, सूफी इस्लामिक बोर्ड ने की निंदा

ऑपइंडिया की एडिटर नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी, सूफी इस्लामिक बोर्ड ने की निंदा

सूफी इस्लामिक बोर्ड ने गुरुवार को एक बयान जारी कर ऑपइंडिया की एडिटर-इन-चीफ नूपुर जे शर्मा को दी गई जान से मारने की धमकियों की निंदा की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

सूफी इस्लामिक बोर्ड ने गुरुवार को एक बयान जारी कर ऑपइंडिया की एडिटर-इन-चीफ नूपुर जे शर्मा को दी गई जान से मारने की धमकियों की निंदा की है। दरअसल, इजरायली खुफिया विभाग के लिए काम करने वाले हमास के संस्थापक के बेटे मोसाब हसन यूसुफ का इंटरव्‍यू के दौरान नूपुर जे शर्मा ने सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती और अजमेर दरगाह के इतिहास के बारे में कुछ टिप्पणियां की  थीं।

‘न्यूज18 इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सर्व धर्म ख्वाजा के अध्यक्ष और सूफी इस्लामिक बोर्ड पंजाब के अध्यक्ष सूफी राज जैन ने बयान जारी कर कहा कि देश में हर किसी को अभिव्यक्ति की आजादी है। उन्‍होंने सुझाव दिया कि नूपुर शर्मा को ऐसा करना चाहिए, लेकिन उससे पहले सूफीवाद पर चर्चा करने और अजमेर दरगाह का दौरा करना चाहिए। वहीं बोर्ड ने बताया है कि सूफी राज जैन के बयान के बाद सूफी इस्लामिक बोर्ड के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मंसूर खान से पुलिस ने पूछा था कि क्या वे नूपुर शर्मा के खिलाफ आगे की कार्रवाई करना चाहते हैं?

इस पर खान ने इससे इनकार करते हुए कहा कि सूफीवाद से अनभिज्ञ व्यक्ति का न्याय करना और उसे दंडित करना उनकी परंपरा में नहीं है, जो सभी को माफ कर देती है। मंसूर खान ने नूपुर जे शर्मा को धमकी देने वालों की भी निंदा की है क्योंकि वे सूफीवाद को नहीं समझते हैं. खान की ओर से एक बयान में कहा गया कि कोई भी जो व्यक्ति सूफी परंपरा का पालन नहीं करता, उसे यह कहने का कोई अधिकार नहीं है कि क्या सही है या क्या गलत है? यह हमारे संज्ञान में आया है कि वीडियो के वायरल होने से पहले ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का नाम हटा दिया गया था, क्योंकि नूपुर जे. शर्मा का मानना ​​था कि इसका गलत मतलब निकाला जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मंसूर खान ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को विचार व्यक्त करने और इतिहास पर चर्चा करने का अधिकार है और हम उसके खिलाफ धमकियां की निंदा करते हैं। उन्‍होंने कहा कि जब सूफी इस्लामिक बोर्ड को कट्टरपंथियों से धमकियां मिल रही थीं तो नूपुर जे शर्मा और उनका प्रकाशन ही था जो सूफी इस्लामिक बोर्ड के साथ खड़े थे। हम जानते हैं कि उनका इरादा हिंदुओं और भारतीयों को कट्टरपंथियों से बचाना है। वास्तव में, नूपुर जे शर्मा ने हमारी मदद की थी। सूफी इस्लामिक बोर्ड के बयान में कहा गया है कि पीएफआई के खिलाफ हमारे अभियान पर नूपुर ने ही रिपोर्ट प्रकाशित की थी, यही कारण है कि हम इस मामले को यहीं खत्म करना चाहते हैं।


टैग्स धमकी सूफी इस्लामिक बोर्ड नूपुर जे शर्मा
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

2 days ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

2 days ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 days ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

5 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

6 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

5 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

5 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

10 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

9 hours ago