होम / डिजिटल / वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने KOO प्रीमियम पर लॉन्च किया खास चैनल

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने KOO प्रीमियम पर लॉन्च किया खास चैनल

'आजतक' के कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी ने प्रशंसकों के लिए अपने जन्मदिन के रिटर्न गिफ्ट के तौर पर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'कू' (KOO) की प्रीमियम पेशकश पर एक विशेष चैनल लॉन्च किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार और 'आजतक' के कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी ने प्रशंसकों के लिए अपने जन्मदिन के रिटर्न गिफ्ट के तौर पर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'कू' (KOO) की प्रीमियम पेशकश पर एक खास चैनल लॉन्च किया है।

सुधीर चौधरी अपनी अनूठी पत्रकारिता शैली और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। 'ट्विटर' (Twitter) पर उनके 7.6 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि 'कू' (KOO) पर 3.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

कू प्रीमियम पर सुधीर चौधरी ने अपने फॉलोअर्स को चैनल से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि जो भी उनके इस चैनल का हिस्सा बनेगा, वह उनकी  विशेष सामग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही साथ वह उनके साथ लाइव चैट कर सकता है, उनसे व्यक्तिगत रूप से मिल सकता है।  

खबरों की तेजी से बदलती दुनिया में, सुधीर चौधरी नए प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं और वह उनमें से एक हैं, जो अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए नए तरीके खोजते रहते हैं।

अपने कू प्रीमियम चैनल की घोषणा करते हुए, सुधीर चौधरी ने कहा, 'मैं अपने सभी फॉलोअर्स के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं अपने कू प्रीमियम चैनल के माध्यम से अपने प्रशंसकों से जुड़ने और बातचीत करने का एक नया तरीका पाकर रोमांचित हूं। यह मेरी ओर से सभी चाहने वालों को रिटर्न गिफ्ट है और मैं अपने प्रशंसकों को नियमित अपडेट देता रहूंगा।

सुधीर चौधरी 'आजतक' के कंसल्टिंग एडिटर हैं और वह 'ब्लैक&व्हाइट' शो होस्ट करते हैं। पूर्व में वह Zee News, WION, Zee Business, Zee 24 Taas के एडिटर-इन-चीफ व CEO थे और उन्होंने Zee News पर प्राइम-टाइम शो 'डेली न्यूज एंड एनालिसिस' (DNA) की मेजबानी भी की थी।

वहीं, 'कू' (Koo) दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है, जो 20+ वैश्विक भाषाओं की पेशकश करता है और भाषा-आधारित माइक्रोब्लॉगिंग का एक इनोवेटर है।


टैग्स चैनल सुधीर चौधरी कू
सम्बंधित खबरें

क्रिएशन से कमाई तक, डिजिटल मीडिया के भविष्य पर DNPA कॉन्क्लेव में गहन चर्चा

नई दिल्ली में गुरुवार को डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के प्रमुख डिजिटल मीडिया लीडर्स एक मंच पर जुटे।

5 days ago

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

6 days ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 week ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 week ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 week ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

2 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago