होम / डिजिटल / DNA में इस बड़े पद से सृष्टि चौधरी ने दिया इस्तीफा

DNA में इस बड़े पद से सृष्टि चौधरी ने दिया इस्तीफा

डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म DNA से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के डिजिटल विंग DNA की एसोसिएट न्यूज एडिटर और सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल सृष्टि चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म DNA से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के डिजिटल विंग DNA की एसोसिएट न्यूज एडिटर और सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल सृष्टि चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 14 जनवरी 2026 को कार्यदिवस समाप्त होने के बाद से प्रभावी हो गया है।

कंपनी के मुताबिक, सृष्टि चौधरी ने करियर के नए अवसर तलाशने के लिए यह फैसला लिया है। 

सृष्टि चौधरी डिजिटल पत्रकारिता में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें इस क्षेत्र में 15 सालों से भी ज्यादा का अनुभव है। अपने करियर के दौरान उन्होंने Financial Express, Business Standard, Mail Today और DNA जैसे बड़े अखबारों और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम किया है।

DNA में अपने मौजूदा कार्यकाल के दौरान सृष्टि चौधरी DNAIndia.com की एडिटर की भूमिका निभा रही थीं। इस जिम्मेदारी में वह 20 लेखकों की टीम का नेतृत्व कर रही थीं और तेज रफ्तार डिजिटल न्यूजरूम को संभाल रही थीं। इसके साथ ही वह खुद भी एक सक्रिय और स्थापित लेखिका रही हैं। उनके नाम बड़ी संख्या में खबरें, विश्लेषणात्मक लेख और एक्सप्लेनर प्रकाशित हैं।

कंपनी की ओर से उनके इस्तीफे के बाद किसी नई नियुक्ति को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘द राइट एंगल’ के दमदार सीजन 3 के साथ लौटीं सोनल कालरा

'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने अपने लोकप्रिय साप्ताहिक डिजिटल एंटरटेनमेंट शो ‘द राइट एंगल विद सोनल कालरा’ (The Right Angle with Sonal Kalra) के तीसरे सीजन लॉन्च को लॉन्च कर दिया है

9 hours ago

तारिक मलिक बने PlayboxTV के चीफ बिजनेस ऑफिसर

डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म PlayboxTV ने तारिक मलिक को अपना नया चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) नियुक्त किया है।

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

2 days ago

जन्मदिन विशेष: डिजिटल मार्केटिंग जगत में मजबूत पहचान बना चुके हैं मनन कपूर

मीडिया और मार्केटिंग की दुनिया लगातार बदल रही है। ऐसे दौर में मनन कपूर ने अपने करियर को शांत लेकिन लगातार आगे बढ़ने वाली सोच, तेज समझ और ब्रैंड्स के भविष्य को पहचानने की क्षमता के दम पर बनाया है।

4 days ago

Quint Digital के शेयर ढांचे में बदलाव को शेयरधारकों की मंजूरी

क्विंट डिजिटल (Quint Digital Limited) के शेयरधारकों ने कंपनी के शेयर ढांचे में बदलाव और कंपनी के नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

5 days ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

10 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

5 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

4 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

3 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

5 hours ago