होम / डिजिटल / ’आजतक’ में अपनी लंबी पारी को स्वप्निल सारस्वत ने दिया विराम, अब पहुंचीं ‘TV9’

’आजतक’ में अपनी लंबी पारी को स्वप्निल सारस्वत ने दिया विराम, अब पहुंचीं ‘TV9’

‘आजतक’ में अपनी लगभग 12 साल की पारी के दौरान स्वप्निल चैनल के मुंबई ब्यूरो और नोएडा ऑफिस में तैनात रहीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

प्रिंट और टीवी मीडिया के लंबे अनुभव के बाद वरिष्ठ पत्रकार स्वप्निल सारस्वत ने अब डिजिटल मीडिया के साथ अपनी नई पारी का आगाज किया है। स्वप्निल सारस्वत देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) की डिजिटल टीम का हिस्सा बनी हैं।

स्वप्निल ने ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (डिजिटल) में सीनियर असिस्टेंट एडिटर के पद पर जॉइन किया है। अपनी इस भूमिका में वह ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (डिजिटल) के ग्रुप एडिटर पाणिनि आनंद को रिपोर्ट करेंगी।  

स्वप्निल सारस्वत को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया में ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) के साथ की। नोएडा में ‘अमर उजाला’ की फीचर टीम का हिस्सा रहीं स्वप्निल जल्द ही इसके दिल्ली ब्यूरो में बतौर रिपोर्टर तैनात हुईं। उस दौरान भारतीय राजनीति में महिलाओं की भूमिका पर लिखी उनकी किताब को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

टीवी मीडिया में स्वप्निल ने अपना करियर ‘सहारा टीवी’ (Sahara TV) के साथ शुरू किया था। उसके बाद वह उस दौरान नए-नए लॉन्च हुए ‘चैनल 7’ से बतौर रिपोर्टर जुड़ गईं, जो अब पहले ‘आईबीएन7’ और अब ‘न्यूज18 इंडिया’ के नाम से जाना जाता है।

‘टीवी9 भारतवर्ष’ से पहले स्वप्निल ने एक दशक से ज्यादा समय ‘आजतक’ (AajTak) में बिताया, जिसमें वह चैनल के मुंबई ब्यूरो और नोएडा ऑफिस में तैनात रहीं। ‘आजतक’ से पहले स्वप्निल ‘स्टार न्यूज’ (अब एबीपी न्यूज) में भी रहीं, जहां उन्होंने एंकरिंग औऱ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली। वह यहां करीब ढाई साल रहीं।

स्वप्निल सारस्वत ने आगरा से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से स्वप्निल को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स पत्रकार नई पारी टीवी9 नेटवर्क नियुक्ति टीवी9 डिजिटल जॉइनिंग सीनियर असिस्टेंट एडिटर स्वप्निल सारस्वत
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

40 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago