होम / डिजिटल / ‘आजतक’ डिजिटल से अलग हुए एग्जिक्यूटिव एडिटर विजय रावत, नई पारी का आगाज जल्द

‘आजतक’ डिजिटल से अलग हुए एग्जिक्यूटिव एडिटर विजय रावत, नई पारी का आगाज जल्द

समाचार4मीडिया से बातचीत में विजय रावत ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। अपनी नई पारी के बारे में उनका कहना था कि जल्द ही वह एक अन्य प्रमुख संस्थान में जॉइन करेंगे, तब उसके बारे में बताएंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

वरिष्ठ पत्रकार विजय रावत ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह इस समूह में नौ साल से ज्यादा वक्त से कार्यरत थे और वर्तमान में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर इस समूह की हिंदी वेबसाइट aajtak.in की कमान संभाल रहे थे। 21 जनवरी इस समूह में उनका आखिरी कार्यदिवस था।

समाचार4मीडिया से बातचीत में विजय रावत ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। अपनी नई पारी के बारे में उनका कहना था कि जल्द ही वह एक अन्य प्रमुख संस्थान में जॉइन करेंगे, तब उसके बारे में बताएंगे।

मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले विजय रावत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने तमाम प्रमुख मीडिया संस्थानों में अहम भूमिका निभाई है। 

पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत विजय रावत ने ‘दैनिक जागरण’, ग्वालियर में बतौर स्टाफ रिपोर्टर की थी। इसके बाद उन्होंने हरिभूमि रोहतक, अमर उजाला नोएडा और दैनिक जागरण, नोएडा में डेस्क पर लंबा वक्त गुज़ारा।

वर्ष 2008 में वह नेटवर्क18 की हिंदी वेबसाइट आईबीएनखबर (अब न्यूज18 इंडिया) की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने और यहां आठ साल से ज्यादा समय तक रहकर कॉपी एडिटर से न्यूज़ एडिटर तक विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दीं।

दिसंबर 2016 में उन्होंने आजतक डिजिटल में बतौर असिस्टेंट एडिटर जॉइन किया और तब से उनका ये सफर इंडिया टुडे ग्रुप में जारी था, जहां से अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

विजय रावत को हिंदी डिजिटल इंडस्ट्री में कंटेंट पर उनकी पकड़, संपादकीय दक्षता और एक मजबूत टीम लीडर के रूप में जाना जाता है।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो विजय ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी से साइंस ग्रेजुएट हैं। इसके अलावा उनके पास आगरा की डॉ. बी.आर आंबेडकर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में डिप्लोमा और हिसार स्थित  गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी  से जर्नलिज्म में एमए की डिग्री  है।

समाचार4मीडिया की ओर से विजय रावत को उनके नए सफर के लिए अग्रिम रूप से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘द राइट एंगल’ के दमदार सीजन 3 के साथ लौटीं सोनल कालरा

'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने अपने लोकप्रिय साप्ताहिक डिजिटल एंटरटेनमेंट शो ‘द राइट एंगल विद सोनल कालरा’ (The Right Angle with Sonal Kalra) के तीसरे सीजन लॉन्च को लॉन्च कर दिया है

9 hours ago

तारिक मलिक बने PlayboxTV के चीफ बिजनेस ऑफिसर

डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म PlayboxTV ने तारिक मलिक को अपना नया चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) नियुक्त किया है।

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

2 days ago

जन्मदिन विशेष: डिजिटल मार्केटिंग जगत में मजबूत पहचान बना चुके हैं मनन कपूर

मीडिया और मार्केटिंग की दुनिया लगातार बदल रही है। ऐसे दौर में मनन कपूर ने अपने करियर को शांत लेकिन लगातार आगे बढ़ने वाली सोच, तेज समझ और ब्रैंड्स के भविष्य को पहचानने की क्षमता के दम पर बनाया है।

4 days ago

Quint Digital के शेयर ढांचे में बदलाव को शेयरधारकों की मंजूरी

क्विंट डिजिटल (Quint Digital Limited) के शेयरधारकों ने कंपनी के शेयर ढांचे में बदलाव और कंपनी के नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

5 days ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

10 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

5 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

4 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

3 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

5 hours ago