होम / डिजिटल / 'जागरण न्यू मीडिया' के मैनेजिंग एडिटर प्रत्यूष रंजन ने लिया ये फैसला

'जागरण न्यू मीडिया' के मैनेजिंग एडिटर प्रत्यूष रंजन ने लिया ये फैसला

डेढ़ दशक से ज्यादा के करियर में प्रत्यूष रंजन तमाम मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ पत्रकार प्रत्यूष रंजन ने जागरण समूह की डिजिटल कंपनी 'जागरण न्यू मीडिया' (Jagran New Media) में मैनेजिंग एडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह इस संस्थान से करीब साढ़े तीन साल से जुड़े हुए थे। प्रत्यूष रंजन ने 'जागरण न्यू मीडिया' जनवरी 2019 में बतौर सीनियर एडिटर जॉइन किया था। बाद में उन्हें प्रमोट कर पहले एग्जिक्यूटिव एडिटर और फिर मैनेजिंग एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

यहां वह 'जागरण डॉट कॉम' (jagran.com) हिंदी में realtime verticals का नेतृत्व कर रहे थे। इसके अलावा वह इसी समूह की वेबसाइट 'विश्वासन्यूज़ डॉट कॉम ' (vishvasnews.com) से भी जुड़े हुए थे। बता दें कि प्रत्यूष ‘जीएनआई इंडिया ट्रेनिंग नेटवर्क’ (GNI India Training Network) के फैक्ट चेकर भी हैं। समाचार4मीडिया से बातचीत में प्रत्यूष रंजन ने बताया कि वह जल्द ही अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। जल्द ही वह वहां जॉइन कर इसके नाम का खुलासा करेंगे।

मूल रूप से सिवान (बिहार) के रहने वाली प्रत्यूष रंजन को मीडिया में काम करने का करीब 18 साल का अनुभव है। इस दौरान वह लंबे समय तक डिजिटल मीडिया में ही रहे हैं। हालांकि, उन्होंने शुरू में प्रिंट और टीवी में भी काम किया है, लेकिन उनकी वह पारी काफी संक्षिप्त रही है। प्रत्यूष रंजन की हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ है और उन्होंने दोनों भाषाओं में ही विभिन्न मीडिया संस्थानों में अपनी भूमिका निभाई है।

'जागरण न्यू मीडिया' में अपनी पारी शुरू करने से पहले प्रत्यूष ‘इंडिया टीवी’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म में बतौर एडिटर (न्यूज) अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वह हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ की डिजिटल विंग के एडिटर भी रह चुके हैं।

’न्यूज नेशन’ से जुड़ने से पहले प्रत्यूष ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ डिजिटल (hindustantimes.com) में न्यूज एडिटर के तौर पर कार्यरत थे। उन्होंने यहां लगभग पांच वर्षों तक (2011 से 2016 तक) अपना योगदान दिया। वह वर्ष 2011 में इसके डिप्टी न्यूज एडिटर बने थे। प्रत्यूष इसके अतिरिक्त ‘भास्कर ग्रुप‘ की ऑनलाइन विंग, ‘इंस्टाब्लॉग्स नेटवर्क‘ और ‘ईटीवी न्यूज‘ में काम कर चुके हैं।

पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के इस्तेमाल को लेकर प्रत्यूष रंजन ‘लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस’ के साथ एक प्रोजेक्ट पर भी काम कर चुके हैं। करीब छह महीने चले इस प्रोजेक्ट के लिए भारत से चुने जाने वाले वह एकमात्र पत्रकार थे। इसके अलावा वह पिछले दिनों यूनाइटेड स्टेट्स के हवाई में ईस्ट वेस्ट सेंटर द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस में पीस जर्नलिज्म और मिसइंफॉर्मेशन के डिस्कशन में पैनलिस्ट स्पीकर के तौर पर शामिल हो चुके हैं।

पढ़ाई लिखाई की बात करें तो बिहार से अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन और यहीं से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से प्रत्यूष रंजन को उनकी आगामी पारी के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स इस्तीफा जागरण न्यू मीडिया मैनेजिंग एडिटर प्रत्यूष रंजन
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago