होम / डिजिटल / इस डिजिटल न्यूज स्टार्टअप से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार पंकज पाराशर, मिली बड़ी जिम्मेदारी

इस डिजिटल न्यूज स्टार्टअप से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार पंकज पाराशर, मिली बड़ी जिम्मेदारी

‘दैनिक जागरण’, ‘अमर उजाला’ और ‘हिन्दुस्तान’ जैसे अग्रणी अखबारों में करीब दो दशक तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद वरिष्ठ पत्रकार पंकज पाराशर ने अब नई शुरुआत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘दैनिक जागरण’, ‘अमर उजाला’ और ‘हिन्दुस्तान’ जैसे अग्रणी अखबारों में करीब दो दशक तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद वरिष्ठ पत्रकार पंकज पाराशर ने अब नई शुरुआत की है। उन्होंने बतौर संपादक डिजिटल न्यूज स्टार्टअप ‘ट्राईसिटी टुडे‘ (Tricity Today) जॉइन किया है। ‘ट्राईसिटी टुडे‘ से जुड़ते ही पंकज पाराशर ने इसके विस्तार की योजना पर काम भी शुरू कर दिया है। उनके निर्देशन में यह डिजिटल पोर्टल नोएडा और दिल्ली के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में विस्तार के लिए शुरुआत करेगा।

समाचार4मीडिया के साथ बातचीत में पंकज पाराशर ने बताया कि चंडीगढ़ ट्राईसिटी, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ और मुरादाबाद संभागों में ब्यूरो चीफ के लिए अवसर हैं। संभाग स्तर पर अनुभवी पत्रकारों की नियुक्ति की जाएगी। ब्यूरो के प्रभारी स्वयं जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति करेंगे। यह मंच शहरी आबादी और वर्तमान घटनाओं पर केंद्रित है। इसने वर्तमान विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में राजनीतिक और चुनावी परिदृश्य का भी सर्वेक्षण किया है। उन्होंने बताया कि यह एकमात्र मीडिया हाउस है, जिसमें विकास और बुनियादी ढांचे पर पत्रकारों की एक बेंच है। करीब सात साल पुराने इस डिजिटल न्यूज स्टार्टअप ने शुरुआती दिन से ही नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा परियोजना को व्यापक रूप से कवर किया है।

पंकज पाराशर ने कहा, ‘ट्राईसिटी टुडे के पास राजनीतिक, अपराध, बुनियादी ढांचे और शहरी मुद्दों के समृद्ध अनुभव के साथ 20 पत्रकारों की टीम है। हम अकेले मीडिया हाउस हैं, जिसमें विकास और बुनियादी ढांचे पर पत्रकारों की एक बेंच है।‘ इच्छुक भागीदार/उम्मीदवार मेल info@tricitytoday.com या संपर्क नंबर 01204223626 के माध्यम से 31 जनवरी तक जुड़ सकते हैं।

मूल रूप से बागपत के रहने वाले पंकज पाराशर ने ‘चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी’, मेरठ से मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली है। पंकज पाराशर को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘दोआब ज्योति’ नामक अखबार निकालकर की थी। वर्ष 2002 से वर्ष 2005 यानी करीब तीन साल तक उन्होंने उर्दू और हिंदी में यह अखबार निकाला।

इसके बाद वह ‘दैनिक जागरण‘, आगरा से जुड़ गए और कुछ समय बाद इसी अखबार में बुलंदशहर आ गए। वर्ष 2008 में उन्होंने ‘दैनिक जागरण‘ को बाय बोल दिया और ‘अमर उजाला‘ से अपनी नई पारी शुरू की। यहां वर्ष 2010 तक उन्होंने नोएडा/ग्रेटर नोएडा ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी निभाई और फिर ‘हिन्दुस्तान‘ आ गए। ‘हिन्दुस्तान‘ में लंबे समय तक बतौर नोएडा/ग्रेटर नोएडा ब्यूरो चीफ अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने अब ‘ट्राईसिटी टुडे‘ के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। समाचार4मीडिया की ओर से पंकज पाराशर को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स नई पारी नियुक्ति पंकज पाराशर ट्राइसिटी टुडे डिजिटल न्यूज स्टार्टअप
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

11 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago