होम / डिजिटल / वरिष्ठ पत्रकार दिगपाल सिंह ने ‘Zee Digital’ में अपनी पारी को दिया विराम

वरिष्ठ पत्रकार दिगपाल सिंह ने ‘Zee Digital’ में अपनी पारी को दिया विराम

दिगपाल सिंह इस समूह की हिंदी न्यूज वेबसाइट ‘इंडिया.कॉम’ (india.com) में करीब ढाई साल से बतौर न्यूज एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ पत्रकार दिगपाल सिंह ने ‘जी डिजिटल’ (Zee Digital) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह इस समूह की हिंदी न्यूज वेबसाइट ‘इंडिया.कॉम’ (india.com) में करीब ढाई साल से बतौर न्यूज एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया से बातचीत में दिगपाल सिंह ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। दिगपाल सिंह ने बताया कि वह जल्द ही एक अन्य मीडिया हाउस में अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं, जिसके नाम का खुलासा वह वहां जॉइन करने के बाद करेंगे। 

बता दें कि ‘इंडिया.कॉम’ से पहले दिगपाल सिंह स्वास्थ्य' क्षेत्र की प्रमुख वेबसाइट myupchar.com के साथ बतौर टीम लीडर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। एक दशक से ज्यादा समय से डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिया दिगपाल देश के उन चुनिंदा पत्रकारों में है, जिन्हें ऑनलाइन मीडिया में महारत हासिल है।

दिगपाल सिंह पूर्व में कई मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जून 2008 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड’ (HMVL) की वेबसाइट livehindustan.com से बतौर सब एडिटर की थी। यहां उन्होंने करीब सवा तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। अक्टूबर 2011 में यहां से बाय बोलकर दिगपाल सिंह ने ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप का दामन थाम लिया। इस समूह की वेबसाइट aajtak.in में उन्होंने बतौर सीनियर सब एडिटर जॉइन किया और यहां करीब साढ़े तीन साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाई।

मार्च 2015 में यहां से अलविदा कहकर दिगपाल सिंह ने ‘एनडीटीवी’ का रुख किया और khabar.ndtv.com में बतौर सीनियर सब एडिटर नई पारी शुरू की। हालांकि यहां उनका सफर ज्यादा नहीं चला और नवंबर 2016 में यहां से अपनी पारी को विराम देकर उन्होंने बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट jagran.com जॉइन कर ली। यहां करीब तीन साल तक उन्होंने डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर अपनी भूमिका निभाई और फिर myupchar.com होते हुए ‘इंडिया.कॉम’ पहुंचे थे, जहां से अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। 

दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट दिगपाल सिंह ने भोपाल की माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से संबद्ध हिंदी एकेडमी (दिल्ली) से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मीडिया किया है। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।

समाचार4मीडिया की ओर से दिगपाल सिंह को उनकी अग्रिम पारी के लिए शुभकामनाएं।


टैग्स इस्तीफा न्यूज एडिटर दिगपाल सिंह इंडिया डॉट कॉम जी डिजिटल समाचार संपादक
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago