होम / डिजिटल / आमोद राय ने की टीवी मीडिया में वापसी, बने एडिटर (पॉलिटिकल अफेयर्स)
आमोद राय ने की टीवी मीडिया में वापसी, बने एडिटर (पॉलिटिकल अफेयर्स)
आमोद राय को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का 17 साल से ज्यादा का अनुभव है और वह कई मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश के प्रमुख मीडिया समूह 'जागरण प्रकाशन लिमिटेड' की डिजिटल विंग ‘जागरण न्यू मीडिया’ में सीनियर एडिटर आमोद राय ने करीब सवा साल की पारी खेलने के बाद यहां से अलविदा कह दिया है। वह मई 2018 में इस संस्थान से जुड़े थे। आमोद राय अब टीवी9 भारतवर्ष से अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। यहां पर वह एडिटर (पॉलिटिकल अफेयर्स) की जिम्मेदारी संभालेंगे।
आमोद राय को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का 17 साल से ज्यादा का अनुभव है। जागरण न्यू मीडिया से पूर्व वे पॉलिटिकल एडिटर और नेशनल ब्यूरो चीफ के तौर पर लाइव इंडिया न्यूज (BIL) में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
आमोद राय ने वर्ष 2002 में जैन टीवी से बतौर रिपोर्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। यहां करीब दो साल बिताने के बाद वह बीएजी फिल्म्स के साथ बतौर सीनियर रिपोर्टर जुड़ गए और करीब एक साल तक इस भूमिका को निभाया। इसके बाद उन्होंने इंडिया टीवी (Independent News Service Pvt Ltd) से करेसपॉन्डेंट के तौर पर अपना नया सफर शुरू किया और यहां करीब सवा साल तक अपनी सेवाएं दीं।
इसके बाद यहां से अलविदा कहकर आमोद राय जी न्यूज से जुड़ गए और बतौर सीनियर करेसपॉन्डेंट करीब एक साल तक काम किया। जी न्यूज के बाद उन्होंने लाइव इंडिया न्यूज का दामन थामा और यहां करीब 11 साल लंबी पारी खेलने के बाद जागरण न्यू मीडिया होते हुए अब टीवी9 भारतवर्ष पहुंचे हैं। आमोद राय ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
टैग्स टीवी9 भारतवर्ष जागरण न्यू मीडिया जागरण प्रकाशन लिमिटेड आमोद राय