होम / डिजिटल / डिजिटल मीडिया पब्लिशर्स को भी अब विकसित करना होगा स्व नियंत्रित समूह

डिजिटल मीडिया पब्लिशर्स को भी अब विकसित करना होगा स्व नियंत्रित समूह

डिजिटल मीडिया चलाने वाले प्रकाशकों को भी अब एक स्व नियंत्रित समूह विकसित करना होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय की तरफ से सोमवार को इस संदर्भ में एक मसौदा जारी किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

डिजिटल मीडिया चलाने वाले प्रकाशकों को भी अब एक स्व नियंत्रित समूह विकसित करना होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय की तरफ से सोमवार को इस संदर्भ में एक मसौदा जारी किया गया है।

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मसौदे के मुताबिक यह स्व नियंत्रित समूह एक या इससे अधिक हो सकता है, जो डिजिटल मीडिया पर चलने वाले कंटेंट पर नजर रखेगा और कंटेंट को लेकर आपत्ति दर्ज करने पर शिकायत का निवारण करेगा।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के रिटायर जज या मीडिया की प्रमुख हस्ती स्व नियंत्रित समूह के अध्यक्ष होंगे।

बता दें कि कि यदि स्व नियंत्रित समूह को किसी डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म पर चल रहे कंटेंट से आपत्ति है, तो वह उस कंटेंट को डिलीट करने का निर्देश दे भी सकते हैं। एक निश्चित समय में निर्देश का पालन नहीं करने पर यह मसले पर ओवरसाइट मैकेनिज्म के पास भेज दिया जाएगा। यह ओवरसाइट मैकेनिज्म विभिन्न मंत्रालयों के समूह के तरह विकसित किया जाएगा।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ओवरसाइट मैकेनिज्म के तहत मंत्रालय संयुक्त सचिव स्तर का एक अधिकृत अधिकारी नियुक्त करेगा, जो डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म को उनके कर्तव्यों व उनकी नैतिकता के बारे में सारी जानकारी देगा। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में अधिकृत अधिकारी डिजिटल मीडिया कंटेंट को 24 घंटे के भीतर ब्लॉक करने का आदेश दे सकता है। अधिकृत अधिकारी के आदेश का पालन नहीं होने पर वह इस मसले को समीक्षा कमेटी के पास ले जाएगा। डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म को अपनी तमाम जानकारी सरकार को देनी पड़ेगी और सरकार चाहे तो अतिरिक्त जानकारी और नियमों के पालन को लेकर प्रकाशक को बुला सकता है। सभी डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म को अपने प्रकाशित कंटेंट को 60 दिनों तक रखना होगा। जरूरत पड़ने पर सरकार के समक्ष उन्हें इन कंटेंट को पेश करना होगा।

 


टैग्स डिजिटल मीडिया
सम्बंधित खबरें

क्रिएशन से कमाई तक, डिजिटल मीडिया के भविष्य पर DNPA कॉन्क्लेव में गहन चर्चा

नई दिल्ली में गुरुवार को डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के प्रमुख डिजिटल मीडिया लीडर्स एक मंच पर जुटे।

1 day ago

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

2 days ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

4 days ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

4 days ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

5 days ago


बड़ी खबरें

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

8 hours ago

ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट को राइट्स इश्यू की मंजूरी, शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने शेयर बाजार को दो अहम जानकारियां दी हैं।

7 hours ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

7 hours ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

7 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

8 hours ago