होम / डिजिटल / ‘IN10 मीडिया नेटवर्क’ में इस बड़े पद पर राहुल श्रीवास्तव की वापसी
‘IN10 मीडिया नेटवर्क’ में इस बड़े पद पर राहुल श्रीवास्तव की वापसी
राहुल श्रीवास्तव इससे पहले जनवरी 2019 से दिसंबर 2021 तक बतौर सीईओ ‘IN10 मीडिया नेटवर्क’ की वेबसाइट ‘Latest LY’ से जुड़े हुए थे। वह इस वेबसाइट के फाउंडिंग मेंबर भी हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी ‘IN10 मीडिया नेटवर्क’ (IN10 Media Network) में राहुल श्रीवास्तव की वापसी हुई है। उन्होंने इस कंपनी की वेबसाइट ‘लेटेस्ट ली’ (Latest LY) में फिर चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के रूप में जॉइन किया है।
बता दें कि राहुल श्रीवास्तव इससे पहले जनवरी 2019 से दिसंबर 2021 तक बतौर सीईओ ‘Latest LY’ से जुड़े हुए थे। वह इस वेबसाइट के फाउंडिंग मेंबर भी हैं।
राहुल श्रीवास्तव इसके बाद करीब दो साल के लिए ‘जियोऐड्स’ (JioAds) में चले गए थे। वहां वह लीड (पब्लिशर पार्टनरशिप न्यूज और गेमिंग) के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जहां से अब उन्होंने ‘Latest LY’ में वापसी की है।
टैग्स IN10 मीडिया नेटवर्क राहुल श्रीवास्तव लेटेस्टली