होम / डिजिटल / क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया ने लॉन्च किया हिंदी न्यूज पोर्टल, देगा बिजनेस से जुड़ी खबरें
क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया ने लॉन्च किया हिंदी न्यूज पोर्टल, देगा बिजनेस से जुड़ी खबरें
क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया ग्रुप ने अर्थव्यवस्था, कारोबार और बाजार से जुड़ी खबरें हिंदी भाषा में अपने पाठकों तक पहुंचाने के लिए अपनी हिंदी वेबसाइट लॉन्च कर दी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया ग्रुप (Quintillion Business Media) ने अर्थव्यवस्था, कारोबार और बाजार से जुड़ी खबरें हिंदी भाषा में अपने पाठकों तक पहुंचाने के लिए ‘BQ प्राइम’ (BQ Prime Hindi) हिंदी वेबसाइट लॉन्च कर दी है।
कंपनी इसके जरिए हिंदी में वर्ल्ड क्लास बिजनेस और फाइनेंशियल कंटेंट देना चाहती है। प्लेटफॉर्म का टारगेट वे लोग हैं जो बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में जानना चाहते हैं।
‘BQ प्राइम’ को पहले ‘ब्लूमबर्ग क्विंट’ के नाम से जाना जाता था, जोकि इंडियन इकोनॉमी, बिजनेस और फाइनेंशियल मार्केट के एनालिटिकल कवरेज के लिए जाना जाता है।
AMG मीडिया के सीईओ व ‘BQ प्राइम’ के डायरेक्टर संजय पुगलिया ने कहा कि हम न सिर्फ डिजिटल-फर्स्ट हैं, बल्कि ऑडियंस-फर्स्ट भी हैं। हमारे पाठकों और दर्शकों के प्रति हमारी जवाबदेही हमारी कोर वैल्यू का हिस्सा है। हमारा मकसद वर्ल्ड क्लास प्रॉडक्ट तैयार करना रहा है। उम्मीद है कि ये नया प्रयास दर्शकों को पसंद आएगा।'
‘बीक्यू प्राइम’ के सीईओ अनिल उनियाल ने कहा, ‘इंडस्ट्री बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ा काफी कंटेंट बना रही है, लेकिन हिंदी जानने वाला बड़ा तबका अभी भी उससे दूर है। BQ प्राइम हिंदी का उद्देश्य इस गैप को भरना और बैलेंस लाना है। हमारे डिजिटल न्यूज रूम में युवा और डिजिटल को अच्छे से जानने वाले साथी हैं। हमारा फोकस पैसे से पैसा बनाने का कंटेंट देना है और अपने ऑडियंस की उम्मीदों को पूरा करना है।’
समूह का दावा है कि ‘बीक्यू प्राइम हिंदी’ का संपादकीय फोकस फाइनेंशियल मार्केट, पर्सनल फाइनेंस और कंज्यूमर से जुड़े मामलों पर होगा। इस प्लेटफॉर्म में पॉलिटिक्स, हेल्थ एंड वेलनेस से जुड़ा कंटेंट भी मिलेगा। इसका मकसद बिजनेस और फाइनेंशियल कंटेंट में रुचि रखने वालों को 360 डिग्री कवरेज देना है। इनमें शॉर्ट वीडियो, विजुअल स्टोरीज भी मिलेंगी।
टैग्स क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया ग्रुप BQ प्राइम BQ प्राइम हिंदी