होम / डिजिटल / जल्द ‘हिन्दुस्तान’ (डिजिटल) की कमान संभाल सकती हैं प्रतिमा शर्मा

जल्द ‘हिन्दुस्तान’ (डिजिटल) की कमान संभाल सकती हैं प्रतिमा शर्मा

प्रतिमा शर्मा लंबे समय से ‘नेटवर्क18’ (Network) समूह के साथ जुड़ी हुई हैं और फिलहाल इस समूह की बिजनेस न्यूज वेबसाइट ‘मनीकंट्रोल’ (moneycontrol)- हिंदी में बतौर संपादक अपनी जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

वरिष्ठ पत्रकार प्रतिमा शर्मा के बारे में खबर है कि वह जल्द ही ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) समूह के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकती हैं। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, वह जल्द ही ‘हिन्दुस्तान’ की न्यूज वेबसाइट livehindustan.com में बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।

प्रतिमा शर्मा लंबे समय से ‘नेटवर्क18’ (Network) समूह के साथ जुड़ी हुई हैं और फिलहाल इस समूह की बिजनेस न्यूज वेबसाइट ‘मनीकंट्रोल’ (moneycontrol)- हिंदी में बतौर संपादक अपनी जिम्मेदारी संभाल रही हैं।  

बता दें कि बतौर एडिटर livehindustan.com समेत इस समूह की अन्य भाषाओं की वेबसाइट संभाल रहे प्रभाष झा ने करीब तीन माह पहले यहां से इस्तीफा देकर ‘टाइम्स ग्रुप’ जॉइन कर लिया है। तब से यह पद खाली था और यहां नियुक्ति को लेकर तमाम वरिष्ठ पत्रकारों के नाम मीडिया गलियारों में चर्चा में थे। लेकिन अब खबर है कि ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (डिजिटल) में चीफ कंटेंट ऑफिसर बिनॉय प्रभाकर ने इस पद के लिए प्रतिमा शर्मा के नाम को हरी झंडी दे दी है। गौरतलब है कि बिनॉय प्रभाकर भी लंबे समय तक ‘नेटवर्क18’ समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।   

प्रतिमा शर्मा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्हें कंटेंट प्लानिंग, संपादन और टीम मैनेजमेंट में विशेषज्ञता है। पूर्व में वह ‘अमर उजाला’ और ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ (हिंदी) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो पटना वीमेंस कॉलेज से ग्रेजुएट प्रतिमा शर्मा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएट किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली स्थित ‘YMCA’ से प्रिंट जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है।

समाचार4मीडिया की टीम ने इस बारे में आधिकारिक रूप से पुष्टि के लिए ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक वहां से प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी। इसके साथ ही प्रतिमा शर्मा ने भी कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार किया है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago