होम / डिजिटल / 'डीडी न्यूज' पर लॉन्च हुआ ‘क्रिएटर्स कॉर्नर’, कंटेंट क्रिएटर्स को मिला नेशनल प्लेटफॉर्म

'डीडी न्यूज' पर लॉन्च हुआ ‘क्रिएटर्स कॉर्नर’, कंटेंट क्रिएटर्स को मिला नेशनल प्लेटफॉर्म

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि प्रसार भारती के WAVES प्लेटफॉर्म को दुनियाभर में काफी सराहना मिली है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

प्रसार भारती ने शुक्रवार 9 जनवरी 2026 को 'डीडी न्यूज' पर नया प्लेटफॉर्म ‘क्रिएटर्स कॉर्नर’ लॉन्च किया। इस मंच के जरिए देशभर के डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स अपने वीडियो और क्रिएटिव कंटेंट को सीधे राष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचा सकेंगे।

इस मौके पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 सालों में देश के हर सेक्टर में बड़े सुधार हुए हैं और अब इसी तरह के बदलाव प्रसार भारती में भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2026, प्रसार भारती के लिए बड़े सुधारों का साल होगा और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का भी पूरी तरह से पुनर्गठन किया जाएगा। इसके तहत दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो को नई पीढ़ी के क्रिएटर्स, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री की भागीदारी के हिसाब से ढाला जाएगा।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ‘क्रिएटर्स कॉर्नर’ इस सुधार यात्रा का पहला कदम है। उन्होंने पिछले साल लॉन्च हुए WAVES प्लेटफॉर्म का भी जिक्र किया और कहा कि इससे क्रिएटर इकॉनमी को बढ़ावा मिला, करीब एक करोड़ युवाओं को इससे जोड़ा गया, नए रोजगार के मौके पैदा हुए और लगभग 5,000 करोड़ रुपये का अंतरराष्ट्रीय कारोबार हुआ।

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने भी इस पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि डीडी का यह नया प्लेटफॉर्म छोटे शहरों और गांवों के क्रिएटर्स के लिए बड़ी मदद साबित होगा, जो बिना बड़े स्टूडियो के खुद कंटेंट बना, एडिट और शेयर कर अपने लिए रोज़गार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब डीडी उन्हें एक मजबूत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच देगा।

क्रिएटर्स कॉर्नर का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार शाम 7 बजे डीडी न्यूज़ पर होगा। इस मंच पर कंटेंट क्रिएटर्स 10 मिनट तक के हाई डेफिनिशन वीडियो भेज सकते हैं। इसमें न्यूज, संस्कृति, यात्रा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और मनोरंजन जैसे अलग-अलग विषय शामिल हो सकते हैं।

यह पहल देश की ऑरेंज इकॉनमी को आगे बढ़ाने और डिजिटल क्रिएटर्स को राष्ट्रीय पहचान देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्रिएशन से कमाई तक, डिजिटल मीडिया के भविष्य पर DNPA कॉन्क्लेव में गहन चर्चा

नई दिल्ली में गुरुवार को डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के प्रमुख डिजिटल मीडिया लीडर्स एक मंच पर जुटे।

3 days ago

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

4 days ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 week ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 week ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 week ago


बड़ी खबरें

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

18 hours ago

CNBC-TV18 से अलग हुए परीक्षित लूथरा

नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के साथ वरिष्ठ पत्रकार परीक्षित लूथरा का करीब 20 साल का लंबा सफर खत्म हो गया।

17 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

18 hours ago

'डीडी न्यूज' में एंकर व सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने 26 फरवरी 2026 को एक अहम भर्ती नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 'डीडी न्यूज' के लिए है

16 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

18 hours ago