होम / डिजिटल / 'जी हिन्दुस्तान’ को अलविदा कह न्यूज एंकर श्वेता भट्टाचार्य ने नई दिशा में बढ़ाए कदम

'जी हिन्दुस्तान’ को अलविदा कह न्यूज एंकर श्वेता भट्टाचार्य ने नई दिशा में बढ़ाए कदम

श्वेता हर जगह प्राइम टाइम फेस रही हैं। मीडिया में करीब 11 साल की अपनी पारी में श्वेता भट्टाचार्य ने कई डिबेट शो व आउटडोर शूट किए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

अपने बेबाक अंदाज और राष्ट्रवादी छवि की पत्रकारिता के लिए पहचानी जाने वालीं न्यूज एंकर श्वेता भट्टाचार्य ने अपनी नई पारी का आगाज  जानी-मानी पत्रकार आरती टिक्कू के डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘द न्यू इंडियन’ (The New Indian) से किया है। यहां उन्होंने बतौर सीनियर असिस्टेंट एडिटर/सीनियर एंकर जॉइन किया है।

‘द न्यू इंडियन’ से पहले श्वेता भट्टाचार्य ‘जी हिन्दुस्तान’ (ZEE HINDUSTAN) में शमशेर सिंह के टीम की अहम हिस्सा रहीं। यहां बतौर एंकर श्वेता प्राइम टाइम का फेस रहीं और रिपोर्टर के तौर पर बंगाल चुनाव कवर करने में अहम भूमिका निभाई।

‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) से पहले वह अमिताभ अग्निहोत्री के साथ R9TV में बतौर सीनियर एंकर और प्राइम टाइम की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। श्वेता ‘सूर्या समाचार’ में पुण्यप्रसून बाजपेयी की टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

सूर्या समाचार में वह 7 बजे का प्राइम टाइम ‘युवा’ कार्यक्रम होस्ट करती थीं। बाद में पुण्य प्रसून बाजपेयी की चैनल से विदाई के बाद इस प्रोग्राम का नाम बदलकर ‘बेबाक बहस’ कर दिया गया था। हालांकि सूर्या समाचार के साथ श्वेता भट्टाचार्य का यह सफर ज्यादा लंबा नहीं चला और उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया था।

मूल रूप से पटना (बिहार) की रहने वालीं श्वेता भट्टाचार्य ने अपने करियर की शुरुआत ‘महुआ चैनल’ से की थी। इसके बाद उन्होंने वहां से ETV हैदराबाद का रुख कर लिया और करीब चार साल तक एंकरिंग की। फिर वहां से अलविदा कहकर वह दिल्ली आ गईं और ‘फोकस टीवी’ जॉइन कर लिया था। टीवी के बाद अब उन्होंने डिजिटल मीडिया में आने का फैसला करते हुए जानी-मानी पत्रकार आरती टिक्कू के साथ ‘द न्यू इंडियन’ से जुड़ने का फैसला लिया है।

बता दें कि श्वेता हर जगह प्राइम टाइम फेस रही हैं। मीडिया में करीब 11 साल की अपनी पारी में श्वेता भट्टाचार्य ने कई डिबेट शो व आउटडोर शूट किए हैं। नई पारी के लिए समाचार4मीडिया की ओर से श्वेता भट्टाचार्य को ढेर सारी शुभकामनाएं।


टैग्स जी हिन्दुस्तान सूर्या समाचार श्वेता भट्टाचार्य आर9टीवी आरती टिक्कू सिंह द न्यू इंडियन
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago