होम / डिजिटल / इस बड़े पद पर नेटवर्क18 से जुड़े सिद्धार्थ राज जैन
इस बड़े पद पर नेटवर्क18 से जुड़े सिद्धार्थ राज जैन
इससे पहले सिद्धार्थ राज जैन PayU कंपनी में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘नेटवर्क18’ (Network18) ने सिद्धार्थ राज जैन को समूह की डिजिटल शाखा ‘नेटवर्क18 डिजिटल’ (Network18 Digital) में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (सीटीओ) के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है। अपनी इस भूमिका में वह नेटवर्क18 डिजिटल के सभी टेक्नोलॉजी कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। यहां वह ‘नेटवर्क18’ के प्रेजिडेंट (डिजिटल एंड कॉरपोरेट डेवलपमेंट) पुनीत सिंघवी को रिपोर्ट करेंगे।
सिद्धार्थ को फिनटेक, ऐडटेक, नेविगेशन और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में प्रौद्योगिकी और उत्पाद विकास में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। नेटवर्क18 में जॉइन करने से पहले वह पेयू (PayU) के साथ काम कर रहे थे। इसके अलावा वह Infosys, Subex, Nokia (India) और Inmobi में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
अपनी इस नियुक्ति के बारे में सिद्धार्थ का कहना है, ‘नेटवर्क18 जैसे अग्रणी मीडिया समूह का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है।। इस टीम द्वारा बनाए गए उत्पादों के प्रशंसक के रूप में मैं टीम से जुड़ने और उनकी सफलता की कहानियों को सुनने का इंतजार कर रहा हूं। मैं प्रोफेशनल्स की एक बेहतरीन टीम से जुड़ने के लिए खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं जो ऑडियंस के लिए एक सकारात्मक और डिजिटल अनुभव तैयार के लिए समर्पित है और 'सक्सेस स्टोरीज' के आगामी सीजन के लिए इस टीम का हिस्सा बनने के लिए मैं काफी उत्सुक हूं।’
टैग्स नेटवर्क18 चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर सीटीओ सिद्धार्थ राज जैन पेयू